दीया और बाती हम: 15 अगस्त को या तो देश बचेगा या फिर संध्या की शादी!
[टेलीविजन] दीया और बाती हम का मिशन महाबली ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन अब आ चुका है कहानी में ट्विस्ट। संध्या जहां अभी तक इस मिशन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है। वहीं भाभो इस बात पर डट गई हैं कि सूरज जल्द से जल्द संध्या को भूल जाए। ऐसे में 15 अगस्त सूरज और संध्या दोनों के लिए बहुत ही अहम दिन होने वाला है।
या तो संध्या अपने मिशन में कामयाब हो जाएगी या फिर सूरज से अपनी शादी ही बचा पाएगी। वहीं सूरज को हर किसी में संध्या दिखती है और इसलिए वो लालिमा से खुशी खुशी शादी करने को तैयार है। वहीं संध्या दूसरी तरफ अपने मिशन में आगे बढ़ रही है। पिछले एपिसोड में भाभो ने लालिमा को संध्या की शादी का जोड़ा भी दे दिया है।
[दीया और बाती हम: शराब के नशे में किसने किया सेट पर तमाशा?]
अब देखना ये है कि क्या सही समय पर संध्या अपने परिवार का सच जान पाएगी? या फिर वो सूरज को किसी और का होने देगी। जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications












