दीया और बाती हम: खुल जा सिम-सिम, फिर होगा एक धमाका
[टेलीविजन] दीया और बाती हम का मिशन महाबली ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन अब आ चुका है कहानी में ट्विस्ट। संध्या को अब इस मिशन में मिल चुकी है एक बड़ी उपलब्धि। तो वहीं दूसरी ओर मंजरी को आ गया है होश।

दरअसल,सागरिका ने गर्जना के उस रहस्यमयी अड्डे का पता लगा लिया है, जहाँ से वो पूरे देश पर परमाणु हमला करने की फ़िराक में है। लेकिन अब मंजरी के होश में आने के बाद सागरिका की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें की मंजरी कैसे सारगरिका को अपनी हालत का जिम्मेदार ठहराती है। तो दूसरी ओर राठी परिवार सूरज की बिगड़ती मानसिक हालत को लेकर परेशान है। ऐसे में लालिमा सूरज के अंदर छिपे डर को निकालने के लिए खेलेगी एक आग का खेल।
दोनों ने अपने मिशन की ओर एक-एक कदम बढ़ा दिया है। हालांकि देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या दोनों अपने मिशन में सफल हो पाएंगे। जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications