38 साल की इस टीवी एक्ट्रेस की हुई शादी, कभी इसी लड़के को कर दिया था रिजेक्ट
साल 2019 के शुरू होने के साथ टीवी की दुनिया में शादी का मौसम का आगाज हो गया है। क्या आपने कभी सुना है कि किसी लड़के को रिजेक्ट करने के बाद उसी से कोई लड़की शादी कर ले। आपको बता दें कि ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है। ये हकीकत है।
हम बात कर रहे हैं शगुन, कुमकुम और कुलवधू टीवी शो फेम सुरभि तिवारी की। 38 साल की उम्र में सुरभि ने दोबारा शादी करने का फैसला लिया। वसंत पंचमी के मौके पर उन्होंने पायलट ब्वॉयफ्रेंड प्रवीण कुमार सिन्हा के साथ सात फेरे लिए। देर से सही लेकिन सुरभि ने शानदार तरीके से शादी की।

सुरभि मोर डिजाइन की पालकी में बैठकर आईं। उन्होंने मैरून गोल्डन रंग का लहंंगा पहना था। अपने पूरे लुक के साथ सुरभि बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। प्रवीण ने क्रीम रंग का कुर्ता और मैरून रंग की धोती पहनी थी।


Click it and Unblock the Notifications