Alert..दीया और बाती हम की संध्या एक बेटे की मां..बड़ी खबर..
दीया और बाती हम की संध्या बींदणी के घर एक खुशखबरी आयी हैै। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..
इन दिनों टीवी से लेकर फिल्म जगत केवल खुशियां का माहौल है। दीया और बाती हम की संध्या यानी कि दीपिका सिंह बेटे की मां बन गई हैं। शनिवार को उनके घर एक प्यारे से मेहमान ने दस्तक दे दी है।
आपको बता दें कि दीपिका के लिए दिया और बाती हम शो काफी लकी रहा है।एक तरफ इसी शो की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात 2013 में निर्देशक रोहित राज गोयल से हुई। 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
दीपिका के पति रोहित का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं। दीपिका और बेबी दोनों की सेहत ठीक है।इस वक्त में अपनी खुशी बयान नहीं कर सकता हूं। फिलहाल इस वक्त दीपिका को आराम करने के लिए कहा गया है। हम दोनों के लिए यह बहुत बड़ा दिन है।

गौरतलब है कि इस साल संध्या के सूरज यानी कि अनस रसीद भी शादी करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने सगाई की है। साथ ही जल्द वह मैं सूरज तू सांझ पिया जी में सूरज के किरदार में भी नजर आयेंगे। यह उनका कैमियो रोल होगा।
बहरहाल,इस साल कई एक्ट्रेस के घर में खुशियां आनेवाली हैं। क्या आपको पता है कि कौन सी एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं। नहीं ना..चलिए फिर हम आपको दिखाते हैं उनकी एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications