Diya aur Baati Hum की लोकप्रिय एक्ट्रेस ने लिया संन्यास, साध्वी बनकर किया भजन भक्ति Dance Video

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने संन्यास ले लिया है। भक्ति में डूबी हुई नूपुर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि 'दीया और बाती', 'जी हॉरर शो' और 'अनहोनी' जैसे कई फेस टीवी शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने ग्लैम वर्ल्ड से अपना नाता तोड़ लिया है। वैसे कुछ महीने पहले ही इसकी जानकारी आई थी कि उन्होंने ग्लैम की दुनिया से खुद को दूर करने का फैसला लिया है। अब नूपुर की लेटेस्ट साध्वी की तस्वीरों और वीडियो को देखते हुए हम बात कर रहे हैं उनके मशहूर शोज की।

Nupur alankr

नूपुर ने अपने नए लुक में कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। नुपुर भले ही शोबिज लाइफ से संन्यास ले चुकी हों लेकिन वह अभी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। नूपुर का सोशल मीडिया भजन कीर्तन और भक्ति से सराबोर दिखाई देता है। इसे देख ऐसा मालूम होता है कि जिस सुकून की तलाश नूपुर को थी वह उन्हें पूजा भाव में खुद को डूबा कर मिल रहा है। वह आए दिन अपने भजन कीर्तन के वीडियो भी अपलोड करती रहती हैं।

नूपुर के वीडियो और तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब उन्हें अपने आप पास की दुनिया से कोई लेना देना नहीं है।नूपुर के लेटेस्ट वीडीयो में वह बेहद सिंपल साध्वी के वेश में चलती हुई नजर आ रही है।उनके इस वीडियो पर उनके एक फैन ने कमेंट में कहा- आपने जी हॉरर शो में काम किया है, यह उस समय टीवी की दुनिया का सबसे खूंखार सीरियल था. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे आपकी याद आती है कि आप 'प्राण जाए पर शान ना जाए' में बेहतरीन अभिनेत्री थीं। मेरी पीढ़ी की सर्वश्रेष्अभिनेत्री। फैंस के कई सारे कॉमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नूपुर ने लिखा कि तुम्हें याद है ये सब, वाह, मैंने सब कुछ छोड़ दिया... और भूल भी गई।

आपको बता दें कि नूपुर ने करीब 27 साल तक टीवी इंडस्ट्री में काम किया और अब पूरी तरह से इस इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं। भक्ति के मार्ग पर चलने के फैसले को लेकर नूपुर ने बताया कि मां के देहांत के बाद उन्होंने अध्यात्म के रास्ते पर चलने का फैसला लिया। लेकिन नूपुर ने यह भी कहा कि उन्होंने यह फैसला भावुकता में नहीं बल्कि सोचने के बाद ही लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X