जीरो फीगर के जमाने में खूब छक खा रही हैं यह एक्ट्रेस
[टेलीविजन] टेलीविजन के नंबर एक शो 'दिया और बाती हम' की संध्या बहु यानि की दीपिका सिंह इन दिनों खूब छक कर खा रही हैं। जी हां,आप को आश्चर्य हुआ होगा कि एक ओर जहां फिल्म से लेकर टेलीविजन तक सभी एक्ट्रेस वजन कम करने और स्लिम दिखने के होड़ में लगी हैं, वहीं दीपिका क्यों मोटी होना चाहती हैं? तो हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह।

दरअसल, शो के निर्माताओं ने इसमें आने वाले मोड़ को देखते हुए उन्हें अपना वजन बढ़ाने के लिए कहा है, जिसके बाद दीपिका को खाने-पीने से संबंधित परहेज करने की जरूरत नहीं रह गई है। आपको बता दें, स्टार प्लस पर आने वाले इस शो में दीपिका सिंह संध्या राठी की भूमिका में हैं, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी है।
पढ़ें- विलेन बनने से डरती हैं टेलीविजन की यह ब्यूटीफूल एक्ट्रेस
हाल ही में 'दिया और बाती हम' दर्शकों को छह साल का लीप दिखने वाला है। जहां दीपिका को जुड़वा बच्चों की मां के साथ-साथ आईपीएस अधिकारी की दोहरी भूमिका निभाते देखा जाएगा। लिहाजा, इसे देखते हुए दीपिका से वजन बढ़ाने के लिए कहा गया है।
हालांकि दीपिका इस लीप और बदलाव को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, 'आने वाले एपिसोड्स में मुझे थोड़ा मोटा दिखाया जाएगा। लिहाजा शो में अपनी भूमिका को देखते हुए मैं इन दिनों थोड़ा वजन बढ़ाने वाली मनपसंद चीजें खा रही हूं। मुझे जुड़वा बच्चों से गर्भवती दिखाया जाएगा और इसलिए मेरा वजन बढ़ाना जरूरी हो गया है।'
विशेष नोट- फिल्म जगत और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications