'दिया और बाती हम' के सूरज बन गए पिता , 2 साल पहले 14 साल छोटी लड़की से शादी
दिया और बाती हम फेम सूरज यानी कि अनस राशिद पिता बन गए हैं। एक वीडियो जारी कर उन्होंने अपनी खुशी सभी के साथ शेयर की है। उनके घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। आपको बता दें कि दिया और बाती हम से अनस की लोकप्रियता ने उन्होंने रातों रात स्टार बना दिया।
लेकिन शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। 38 साल की उम्र में अनस से सितंबर 2017 में 14 साल छोटी हिना इकबाल से शादी की। जब अनस से खुद से 14 साल छोटी लड़की से शादी करने की वजह पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने इस बारे में हिना से कहा था।

हिना ने कहा था कि मैं आपसे शादी करने के लिए तैयार हूं, मैं अगर कुल 24 साल की हूं तो क्या हुआ।। शादी के बाद फैंस अनस की वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्होंने खुद को खेती के हवाले कर दिया। वे अपने घर मालेरकोटला (चंडीगढ़) में खेती भी कर रहे हैं।
अब वह एक्टिंग के साथ किसान भी बन गए हैं। आपको बता दें कि अनस की पत्नी हिना एक्टिंग क्षेत्र से नहीं हैं। खैर, हमारी तरफ से अनस को पिता बनने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। नीचे देखिए अनस का ये स्पेशल VIDEO और कुछ खास तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











