दीया और बाती हम: को-स्टार्स के लिए मुसीबत बन रहे हैं 'सूरज'!
स्टार प्लस के शो दीया और बाती हम में सूरज का किरदार निभाने वाले अनस राशिद दिन-ब-दिन पूरी टीम के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। खबर के मुताबिक, अनस के सेट पर लेट पहुंचने से पूरी टीम काफी परेशान है।
बता दें कि अनस हर रोज़ शूटिंग पर लेट पहुंचते हैं जिसके कारण टीम को घंटो इंतज़ार करना पड़ता है। अनस के लेट पहुंचने के कारण को-स्टार्स भी काफी में हैं। अब बाकी के को-स्टार ने भी गुस्से में कह दिया है कि उन्हें सेट पर तब बुलाया जाए जब अनस वहां पहुंच जाए।

रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका और अनस के बीच पहले से तनातनी चल रही है और अनस के नखरे से तो सभी परेशान हैं। हालांकि, शो के प्रॉड्यूसर ने इन बातों का खंडन करते हुए कहा है कि ये एक परिवार है, और कोई भी नखरे नहीं दिखा रहा है।
आपको बता दें कि पिछले साल अनस के अभद्र व्यवहार के कारण दीपिका द्वारा अनस को थप्पड़ मारने की भी खबरें सामने आई थी।अब ऑफ स्क्रीन में तो ये दोनों एक-दूसरे को पसंद करें न करें तो चलिए तस्वीरों में इन दोनों का प्यार देख लेते हैं...
ऑन स्क्रीन 'संध्या-सूरज' के प्यार भरे पल...


Click it and Unblock the Notifications











