..................... Diya aur baati hum actress surbhi tiwari planning for divorce accuses domestic violence ।दिया और बाती हम एक्ट्रेस सुरभि तिवारी पति को देंगी तलाक, लगाया घरेलू हिंसा का आरोप - Hindi Filmibeat

दिया और बाती हम एक्ट्रेस का तलाक, घरेलू हिंसा पर बोलीं- खुद को जिंदा रखने के लिए गहने बेचा

By Filmibeat Desk

दिया और बाती हम फेम एक्ट्रेस सुरभि तिवारी ने अपने पति और परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। टीवी शो शगुन से लोकप्रियता हासिल कर चुकी सुरभि तिवारी ने अपने बढ़ते हुए करियर के बीच साल 2019 में शादी कर ली। सुरभि तिवारी ने दिल्ली के बिजनेसमैन प्रवीण कुमार सिन्हा से शादी की। उनकी शादी को लंबा समय हो गया है।

Recommended Video

Diya Aur Bati Hum Fame Surbhi Tiwari ने लगाया पति ,ससुराल वालों पर Domestic Violence का आरोप | *TV

लेकिन कई दफा रिश्ता ना संभलने के कारण आखिरकार सुरभि ने 3 साल बाद अपने पति प्रवीण को तलाक देने का फैसला लिया है और उन पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सुरभि ने अपने ससुरालवालों पर भी कई आरोप लगाते हुए सास और ननद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुरभि ने यह जानकारी दी है कि शादी के बाद ही ससुरवालों के साथ उनकी समस्या होना शुरू हो गई थी।

surbhi tiwari

एक अखबार से बातचीत में सुरभि ने अपने साथ हुई इस पूरी घटना का खुलासा किया है। सुरभि ने कहा कि शादी के कुछ दिन में ही इस बात का अहसास मुझे हो गया था कि मैं और प्रवीण एक दूसरे के लिए नहीं बनाए गए हैं।

पैसे को लेकर मेरा संंघर्ष

पैसे को लेकर मेरा संंघर्ष

सुरभि ने कहा कि प्रवीण पहले मेरे साथ दिल्ली से मुंबई आने के लिए तैयार हो गया था। बाद में उसने मुंबई जाने के लिए इंकार कर दिया। सुरभि ने अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर कहा कि मैं काम करना चाहती थी। मैं डेली शो में काम नहीं कर पाई। क्योंकि मैं इसके साथ थी। इस वजह से पैसे को लेकर मेरा संंघर्ष जारी थी। क्योंकि आर्थिक तौर पर मैं उसके ऊपर निर्भर हो गई थी।

ज्वेलरी के साथ मेरे चांदी के बर्तन भी

ज्वेलरी के साथ मेरे चांदी के बर्तन भी

मैं अपना परिवार भी आगे बढ़ाना चाहती । मेरे पति इसके लिए तैयार नहीं थे। अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए सुरभि ने कहा कि मेरा स्त्रीधन भी नहीं दिया गया है। जिस पर मेरा पूरा अधिकार है। ज्वेलरी के साथ मेरे चांदी के बर्तन भी उन्हीं लोगों के पास है। मैं खुद को पूरी तरह से ठगा महसूस कर रही हूं।

कानूनी रास्ते से तलाक के लिए अर्जी

कानूनी रास्ते से तलाक के लिए अर्जी

दवाई और खुद को जिंदा रखने के लिए मुझे गहने बेचने पड़े। इतना सारी तकलीफ सहने के बाद भी मैंने आपसी सहमति के कारण अलग होने का फैसला लियाा। प्रवीण ने मुझे कहा है कि वह तलाक नहीं देना चाहते हैं। मैं इसके लिए कोर्ट जाऊंगी। मैं जल्द ही कानूनी रास्ते से तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने का मैंने फैसला किया है। आपको बता दें कि सुरभि अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, श्री गणेश, दो दिल बंधे एक डोर के साथ कई शो में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X