'दीया और बाती हम' की 'मीनाक्षी' रखती हैं वैष्णो देवी में आस्था, बोलीं- मां के आशीर्वाद से ही मिला बेटा...
Kanika Maheshwari: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सीरियल दीया और बाती में मीनाक्षी का किरदार निभा कर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन रियल लाइफ में भी वह काफी ज्यादा चर्चा में रहती है।

दरअसल हाल ही में कनिका माहेश्वरी ने वैष्णो देवी मंदिर से अपने जुड़ाव को लेकर जिक्र किया है। माता रानी के दरबार गई थी और अपने जीवन के कुछ बहुत ही इमोशनल और बड़े फलों को भी उन्होंने याद किया। उनके लिए एक जम्मू जाना सिर्फ एक यात्रा नहीं है बल्कि एक ऐसा सफर है जो उनको कृतज्ञ था और आस्था से भी भर देता है। यह उनका पुरानी यादों में लेकर चला जाता है और माता रानी की वजह से ही उनको बेटा प्राप्त हुआ था।
कनिका माहेश्वरी ने शेयर किया भावुक पल
कनिका माहेश्वरी ने इस पर बात करते हुए कहा कि बचपन से ही मेरी वैष्णो देवी मंदिर जाने की बहुत ही प्यारी यादें हैं। मैं अपने माता-पिता के अलावा अपने चचेरे भाई बहनों के साथ में जाया करती थी। हर एक यात्रा हमारी बहुत ज्यादा खास हुआ करती थी। वहां पर एक बहुत ही अलग शांति और ऊर्जा का भी अनुभव होता है। यह बिल्कुल ऐसा है कि हमेशा आपको वहां पर वापस से खींच कर ले जाता है।
कनिका माहेश्वरी ने बताया कि "एक समय ऐसा भी आया था जब जम्मू से घर जाते वक्त हमें टिकट नहीं मिल पा रही थी। यह हमारे लिए बहुत ही कठिन वक्त था। हम बहुत ही ज्यादा चिंतित हो गए थे कि हम अब वापस कैसे जाएंगे। तभी मेरी मां ने हाथ जोड़कर माता रानी से बहुत ही श्रद्धा से प्रार्थना की थी।"
कैसे माता रानी ने सुनी थी प्रार्थना?
अभिनेत्री ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरी मां ने घर जाने की प्रार्थना की और तब जब कुछ संभव नहीं लग रहा था तभी एक परिवार हमारे पास आता है। उसने कहा कि वह वापस नहीं जा रहे हैं और उनका टिकट की भी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने हमें पूछा कि क्या हम उन्हें अपने साथ ले जाना चाहेंगे।"
कनिका आगे बताती है कि "यह बिल्कुल भी किसी चमत्कार से काम नहीं था। हमें टिकट मिल गए थे और हम बहुत आराम से घर भी पहुंच गए थे। तब माता रानी में हमारा विश्वास और भी ज्यादा बढ़ गया था। कई बार तो ऐसा भी हुआ है, जब बहुत ही सच्चे मन से अपने प्रार्थना की हो और माता रानी ने वो सुन ली हो। एक बार मैंने भी बेटे के लिए मनोकामना की थी और माता रानी ने मुझे बहुत ही सुंदर उपहार दिया।"
माता रानी के आशीर्वाद से एक्ट्रेस को प्राप्त हुआ बेटा
कनिका माहेश्वरी ने बताया कि "मेरा बेटा सच में माता रानी का ही आशीर्वाद है और यह मेरे लिए चमत्कार है। मैंने अपने बेटे का नाम रेयांश रखा है। जो नानपुर के नानक से प्रेरित होकर रखा है। जब भी मैं अपने बेटे को देखती हूं तो माता रानी का शुक्रिया कहती हूं।"
कनिका माहेश्वरी आगे इमोशनल होकर बताती है कि "यह मुझे माता रानी से हर एक प्रार्थना, आस्था और उनके आशीर्वाद को याद दिलाता है। उन्होंने मुझे जो कुछ दिया है, मैं हमेशा उनका धन्यवाद कहती हूं। आज मैं वैष्णो देवी मंदिर इसीलिए आई हूं क्योंकि मैं माता रानी से यह वादा किया है कि मैं हर 5 साल में उनके मंदिर आया करूंगी। मैं आखिरी बार 40 साल की उम्र में आई थी और अब मैं 45 साल की होने वाली हूं। तो फिर से आ गई हूं।"
कौन हैं कनिका माहेश्वरी?
जानकारी के लिए आपको बता दे कि कनिका माहेश्वरी का 24 अप्रैल 1981 में हुआ था। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ लेखक भी हैं। उन्होंने सीरियल दीया और बाती हम, फॉरएवर व्हिम, और दिल दियां गल्ला जैसे शो में काम किया है। उन्होंने 18 जनवरी 2012 को अंकुर घई के साथ में शादी की थी और उनका एक बच्चा भी है।


Click it and Unblock the Notifications