आधी रात को दोस्त ने किया बेघर, स्कूल के प्रिंसिपल ने जलील कर निकाला, आज ये हसीना है टीवी की जान

Deepika Singh Goyal Struggle: 'दीया और बाती हम' सीरियल काफी ज्यादा फेमस हो गया था और आपको बता दें कि इसमें संध्या बींदणी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह भी एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी थी। दीपिका सिंह आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और इतना ही नहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त बन चुकी है।
लेकिन आपको बता दें कि दीपिका सिंह का इस मुकाम तक पहुंचना इतना आसान नहीं था और उन्होंने यहां तक पहुंचाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपने स्ट्रगल की दोनों को लेकर बात की और बताया कि उनकी एक दोस्त ने उन्हें आधी रात को घर छोड़ने के लिए कह दिया था।
दीपिका सिंह ने इस बात को लेकर खुलासा किया और बताया कि उनकी दोस्त ने उन पर बिल्कुल भी तरस नहीं दिखाया और रात में अचानक से ही उनको बेघर कर दिया। आज तक एक्ट्रेस इस बात को भूल नहीं पाई है। इसी दौरान दीपिका ने कई सारे बुरे अनुभवों को याद किया और इसमें पैसों की तंगी की वजह से स्कूल की फीस न भर पाना और प्रिंसिपल के स्कूल से घर वापस भेज देना भी शामिल है।
दीपिका सिंह ने यह भी बताया कि उन्हें और उनकी बहन को प्रिंसिपल ने यह कहकर स्कूल से बाहर कर दिया था कि अगर आपके बस में नहीं है तो इतने बड़े स्कूल में क्यों आती हो। इसके बाद दीपिका अपने पिता की फैक्ट्री में चली जाया करती थी। इतनी मुश्किलों से गुजरने के बावजूद भी दीपिका को खुद पर इतना यकीन था कि वह एक न एक दिन कुछ बड़ा करके दिखाएंगी।
हालांकि आज के वक्त में दीपिका सिंह एक मशहूर टीवी अभिनेत्री बन चुकी है और लंबे समय से वह पर्दे से दूर थी। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने शो 'मंगल लक्ष्मी' से कमबैक किया और इसका प्रीमियर 27 फरवरी 2024 से चैनल कलर्स टीवी पर शुरू किया गया था। 2014 में 'दीया और बाती हम' के डायरेक्टर रोहित राज से दीपिका ने शादी की और 20 मई 2017 को दोनों का एक बेटा हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











