इंटीमेट सीन में एक्ट्रेस की खूबसूरती देख बहका एक्टर, जैसे ही आगे से पकड़ा.. संध्या ने सूरज को जड़ा दिया थप्पड़

Deepika Singh TV Shows: मनोरंजन जगत में ऐसी कई कॉन्ट्रोवर्सीज हुई हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं और उन्हीं में से एक है संध्या बींदनी की कहानी। जी हां, संध्या का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह को 'दीया और बाती हम' में उनके शानदार रोल के लिे जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा वो एक कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी सु्र्खियों में छाई थीं।
टीवी शो 'दीया और बाती हम' में संध्या और सूरज की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। संध्या के रोल में जहां दीपिका सिंह नजर आई थीं तो सूरज का रोल अनस राशिद ने निभाया था। दोनों को ऑनस्क्रीन तो लोग खूब पसंद करते थे लेकिन ऑफ-स्क्रीन ये दोनों एक-दूसरे से उतनी ही नफरत करते थे और उसके पीछे की वजह थी वो चर्चित थप्पड़ कांड।
शो में संध्या और सूरज पति-पत्नी के रोल में थे और दोनों के बीच एक इंटीमेट सीन शूट होना था। सीन शूट करते समय अनस राशिद ने प्रोडेक्शन यूनिट के एक इशारे को मिस कर दिया और दीपिका को पीछे से पकड़ने बजाय उन्होंने दीपिका को आगे से पकड़ लिया। जिसके बाद दीपिका काफी अनकंफर्टेबल हो गईं और बिना कुछ सोचे-समझे उन्होंने तुरंत अनस को एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बहुत हंगामा हुआ, दोनों एक्टर्स के बीच में काफी बहस भी हुई।
इस कांड को लेकर दीपिका का बाद में रिएक्शन भी आया था, उन्होंने कहा था कि वो और अनस काफी प्रोफेशनल हैं और उन्होंने अपने बीच के सारे मुद्दे सुलझा लिए हैं, ताकि इसका असर सीरियल पर ना पड़े और हम अपने दर्शकों को वही प्यार दिखा पाएं, जिसकी उम्मीद हमारे दर्शक हमसे करते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शो के बाद अनस ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था और अब वो अपने गांव जाकर किसान बन गए हैं। अनस राशिद ने 2017 में कॉरपोरेट प्रोफेशनल हीना इकबाल से शादी कर ली थी। इनके दो बच्चे हैं। एक का नाम आयत है और दूसरे का खबीब।


Click it and Unblock the Notifications