दीया और बाती हम एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां कोरोना पॉज़िटिव, इलाज के लिए नहीं मिल रहा बेड
दीया और बाती हम में संध्या बींदणी का मुख्य किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां की कोरोना रिपोर्ट्स पॉज़िटिव आई हैं। इससे भी ज़्यादा परेशानी की बात ये है कि उनके इलाज के लिए दिल्ली में किसी अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहा है।
दीपिका ने अपनी परेशानी आज तक को दिए एक इंटरव्यू में बांटी जहां उन्होंने बताया कि 59 साल की उनकी मां की रिपोर्ट्स पॉज़िटिव आई हैं।

दीपिका इस वक्त मुंबई में हैं जबकि उनका पूरा परिवार - माता, पिता, बहन और बाकी के सदस्य दिल्ली में रहते हैं। दीपिका ने बताया कि उनकी मां की रिपोर्ट्स की तस्वीर लेकर भेज दी गई बस।
कोई नहीं बता रहा है कि क्या इलाज होना है और कैसे इलाज होना है। फिलहाल उनकी मां को घर में ही क्वारंटीन करके रखा गया है। दीपिका ने बताया कि फिलहाल वो अपने परिवार और उनकी सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान हैं।
दीपिका ने अपने पहचान के डॉक्टरों से बात की तो सबने उन्हें अपनी मां और बाकी परिवार के चेस्ट का एक्स रे करवाने की सलाह दी है लेकिन दिल्ली में फिलहाल ये भी हो पाना नामुमकिन है। हर अस्पताल में लाइन है और कहीं पर भी ना इलाज, ना ही कोई और साधन मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications












