दीया और बाती हम: भाभो की अजीब परेशानी शो छोड़ूं या नहीं
दीया और बाती में भाभो की हालत बड़ी गंभीर है। पर ऐसा किसी कारण से है। दरअसल भाभो को समझ ही नहीं आ रहा कि शो छोड़ें या करें। और इसी वजह से वो हॉस्पिटल में तड़प रही हैं। हालांकि पहले खबरें आ रही थीं कि कि लोकप्रिय टीवी सीरियल "दीया और बाती हम" में भाभो का किरदार निभा रही नीलू वाघेला शो छोड़ रही हैं। यहां तक वह अपनी मौत का सीक्वेंस भी शूट कर चुकी थी। वहीं अब चर्चा है कि भाभो शो नहीं छोड़ रहीं है।
भाभो ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने शो छोड़ने का तय किया था क्योंकि वो अपनी सेहत के चलते शो को 100 फीसदी नहीं दे पा रही थीं। उनका शेड्यूल बहुत हेक्टिक था। वो 12 घंटों तक शूट कर रही थीं और कभी-कभी 14 घंटों तक शूट होता था।
इतने लंबे समय तक शूट करने की नीलू को आदत नहीं है। हाल ही में प्लेन हाइजैक करने वाला सीक्वल काफी थकाने वाला था। इसीलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया था, ऐसे में उनकी मौत का सीक्वेंस भी शूट कर लिया गया था।
साल खल्लास: मीठी, अक्षरा ने किया बोर, 10 सीरियल जिन्हें कह देना चाहिए BYE
लेकिन वो हैरान तब रह गईं जब एक 70 साल की महिला ने उनसे शो नहीं छोड़ने के लिए कहा। उसके अलावा कई फैंस ने उनसे यही बात कही। अब भाभो परेशान हैं कि शो छोड़ें या नहीं!


Click it and Unblock the Notifications












