दीवाली का मतलब पूजा, रौशनी और ढेर सारी खुशी

zee tv
आप हर बार अपने घरों में में दीवाली के समय घर वालों के साथ ही होते हैं। अगर घर का कोई सदस्य बाहर भी होता है तो वह इस दिन जरूर अपने घर जरूर आता है। इस दिन हम घर के हर कोने में दीये जलाते है, पटाखे फोड़ते हैं और खुद सारी मिठाइयां खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं छोटे पर्दे के कलाकार किस तरह से दीवाली की शाम को रौशन करते है चलिए इस बार जी टीवी के स्टार्स के साथ मिलकर दीवाली सेलीब्रेट करते हैं...

अंकिता लोखंडे- पवित्र रिश्ता की अर्चना

मुझे हमेशा से ही रोशनी के इस त्योहार से खास लगाव रहा है। इस दिन रंगोली बनाने और पटाखे फोडऩे में बहुत मजा आता है। और हम पवित्र रिश्ता के सेट पर भी एक छोटा सा सेलीब्रेशन करने वाले है। सेट भी हमारे लिए एक परिवार की तरह है। इस दिन मुझे ढेर सारी मिठाइयां खाना भी काफी पसंद है। यह एक ऐसा त्योहार है जब मैं अपना सारा समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ व्यतीत करती हूं। लेकिन यह सब हमारे शूट शेड्यूल्स पर डिपेंड करता हैं। सुशांत और मैं इस दिन अपने परिवार के साथ रहने वाले हैं।

निवेदिता तिवारी- भागोंवाली की रुनझुन

लक्ष्मी पूजा, रोशनी, मिट्टी के दिये और बहुत सारी मिठाईयां मेरे लिए दीवाली का मतलब यही है। मेरे पास बचपन की बहुत सी यादें हैं। घर में सबसे छोटी होने के नाते, पूरे घर को सजाने की जिम्मेदारी मेरी ही होती थी। फैजाबाद में मेरा बहुत बड़ा घर है और मैं सुबह से ही घर को मिट्टी के दियों से सजाने लग जाती थी। लक्ष्मी गणेश पूजा के बाद हमारा पहला काम मिट्टी के दियों को जलाना और पटाखे फोडऩा होता था। हमारे परिवार में, दिवाली के दौरान 'पान' रखने की परंपरा है और मेरे डैडी सिर्फ इसी समय पान खाते थे। अब मैं मुंबई शिफ्ट हो गई हूं। लेकिन इसके बाद भी मैं पूरे रीति-रिवाजों का पालन करती हूं। इस साल यह त्योहार मैं भागोंवाली के को स्टार्स के साथ सेलीब्रेट करुंगी।


विभा छिब्बर- मिसेज कौशिक की पांच बहुएं की बिंदेश्वरी

मुझे रौशनी का त्योहार बहुत पसंद है। यह ऐसा समय रहता है जब हम इसे अपने करीबी और प्रियजनों के साथ सेलीब्रेट करते हैं और यह हम सब को और करीब लाता है। यह बहुत सारी खुशियां फैलाता है। इस साल की दिवाली मैं मिसेज कौशिक की पांच बहुएं की कास्ट एंड क्रू के साथ ही सेलीब्रेट करने वाली हूं। सेट पर एक बड़ा सेलीब्रेशन होने जा रहा है। मैंने सारे को-एक्टर्स को दिवाली के दिन अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया है।


रुबीना दलाएक-छोटी बहू की राधिका

मुझे बचपन से ही त्योहारों के दौरान काफी खुशी मिलती है। यह एक ऐसा समय होता है जब पूरा परिवार साथ होता है और हम गिफ्ट्स आपस में एक्सचेंज करते हैं। मुझे एक घटना याद है जब हम अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे और जब हम लौटे तो एक रॉकेट से घर के पर्दे जल गए थे। शुक्र है कि खिड़कियां बंद थी और कमरे में कोई नुकसान नहीं हुआ था। इस दिन मुंबई शहर रौशनी से जगमगाता है और रौशनी से नहाते हुए प्रत्येक नुक्कड़ और हर कोने को देखना अच्छा लगता है। इस वर्ष मैं दिवाली के कुछ दिन पहले ही छोटी बहू की शूट से एक दिन की छुट्टी चाहती लूंगी ताकि मैं शॉपिंग कर सकूं और अपने घर को सुंदर तरीके से सजा सकूं।

प्रिया मराठे- पवित्र रिश्ता की वर्षा

मेरे लिए दिवाली का मतलब पटाखों, मिठाईयां, नए कपड़े, रंगोली, मोमबत्तियां और घर को सजाना है। मैं अपने परिवार के साथ मिल कर घर के दरवाजे पर रंगोली को सजाती हूं। मुझे लगता है कि मेरे अंदर आज भी बचपना है, मुझे त्यौहारों के दौरान एक जगह बैठना बिल्कुल पसंद नहीं है। दीवाली वह समय है जब हम बिना रोक-टोक के मस्ती कर सकते हैं घर वालों से डांट भी नहीं पड़ती। लक्ष्मी पूजा दिवाली समारोह का सबसे अहम हिस्सा है।

दीया चोपड़ा- मिसेज कौशिक की पांच बहुएं

दिवाली हिंदुओं का एक मुख्य त्योहार है जो रावण को हराने के बाद भगवान राम की घर वापिसी के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जब हम बच्चे थे तो सुबह से खुद को चंदन का लेप लगा लेते थे और फिर नहाते थे। और शाम को पूरे घर को दियों और लाइट्स से रौशन करते थे और रंगोली बनाते थे। फैस्टिव टाइम सिर्फ अपने करीबी और घरवालों के साथ बिताने का होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X