Diwali पार्टी में Vicky Kaushal -Shehnaaz gill की फोटो देख, फैंस ने बोला- पंजाब की कैटरीना कैफ

बिग बॅास फेम शहनाज गिल बाॅलीवुड इंडस्ट्री का स्टार चेहरा बनते जा रही हैं। सलमान खान के बाद शहनाज गिल की लेटेस्ट तस्वीर विकी कौशल के साथ वायरल हो रही है। खुद शहनाज गिल ने विकी कौशल से पार्टी में हुई खास मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। किसी का भाई किसी की जान फिल्म से डेब्यू से पहले ही शहनाज गिल अब फिल्म इंडस्ट्री की हर बड़ी पार्टी का हिस्सा बनते जा रही हैं।
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शहनाज गिल ब्लैक साड़ी के साथ अपने फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आयीं। इन तस्वीरों से जहां फैंस का मन नहीं भरा था, वैसे ही शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर विकी कौशल के साथ पार्टी की सबसे स्पेशल तस्वीर पोस्ट कर दी। शहनाज गिल इस तस्वीर में ब्लैक शिमरी साड़ी में नजर आ रही हैं। विकी कौशल ने भी ब्लैक कुर्ता पहना हुआ है।
दोनों की जोड़ी इस तस्वीर में बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रही है। शहनाज गिल एक तस्वीर में हंसते हुए विकी कौशल को गले लगाती हुई दिख रही हैं। शहनाज ने विकी कौशल के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि हुड़ बनी न गल, दो पंजाबी एक फ्रेम विच। सोशल मीडिया पर शहनाज और विकी की यह तस्वीरें वायरल हो गई हैं। साथ ही दोनों की यह फोटो ट्रेंड भी कर रही है।
फैंस शहनाज और विकी की जोड़ी को प्यारी बता रहे हैं। साथ ही यह लिख रहे हैं कि विकी कौशल के साथ पंजाब की कैटरीना कैफ। विकी कौशल इस पार्टी में अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे। शहनाज गिल इस पार्टी में अकेले आयी थीं, लेकिन पूरी पार्टी में छा गईं। इस पार्टी से जुड़ी उनकी कई तस्वीरें फैंस तेजी से शेयर कर रहे हैं। विकी और शहनाज की जोड़ी को हिट बता रहे हैं। वैसे हर बार की तरह इस बार भी शहनाज गिल अपने साड़ी लुक के साथ आग लगा रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications