Diwali 2022 : रोमांटिक Kapil Sharma ने पत्नी को किया अचानक KISS, शर्माता दिखा शर्मा कपल

Kapil Sharma, Ginni chatrath

दिवाली 2022 की पार्टी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए शानदार रहा है। ऐसे में कई कपल कैमरे के सामने रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दिए। लेकिन सबसे अधिक हाईलाइट हुए कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी के साथ। कोरोना काल के बाद और दो बच्चों के माता-पिता बनने के बाद कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ दिवाली पार्टी का हिस्सा बनने के लिए शामिल हुए।

कपिल ने कैमरे के सामने पत्नी के साथ ऐसी हरकत कर दी कि वहां मौजूद पैपराजी ने वनस मोर बोल दिया। कृष्ण कुमार के दिवाली बैश में कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ पहुंचे। सोशल मीडिया पर कपिल और गिन्नी की एंट्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ पहले तो पैपराजी के लिए खुशी से पोज दे रहे हैं।

इसके बाद अचानक फोटो क्लिक कराते समय कपिल शर्मा अपनी पत्नी की तरफ झुकते हैं, और उन्हें प्यार से गाल पर किस करते हैं। खुद गिन्नी भी यह देखकर हैरान हो जाती हैं। फिर गिन्नी शरमाते हुए ब्लश करने लगती हैं। ऐसे में वहां मौजूद पैपराजी भी गिन्नी को चेयर करते हुए नजर आते हैं। वन्स मोर बोलने लगते हैं। सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने यह वीडियो पोस्ट किया है।

कपिल भी अपनी इस हरकत पर शर्माते हुए वहां से निकल जाते हैं। सोशल मीडिया पर कपिल और गिन्नी के इस रोमांटिक वीडियो पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट में लिख रहे हैं कि परफेक्ट जोड़ी। क्यूट कपल। वैसे आपको बता दें कि बहुत कम ऐसे मौके होते हैं, जब कपिल अपनी पत्नी गिन्नी के साथ दिखाई देते हैं। गिन्नी भी मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। गिन्नी अपना अधिक समय परिवार को देती हैं। कपिल के बुरे वक्त में गिन्नी उनका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X