Shehnaaz Gill की Diwali 2022 पार्टी Inside Guest list- सलमान खान के साथ, बिग बॅालीवुड स्टार्स!

Shehnaaz Gill, Salman Khan

बिग बॅास फेम शहनाज गिल भी दिवाली पार्टी का आयोजन करने जा रही हैं। हाल ही में सामने आयी मीडिया रिपोर्ट अनुसार शहनाज गिल की यह पार्टी उनके नए घर में होगी। जहां पर बॅालीवुड और टीवी की दुनिया के कई सितारे दिखाई देंगे। वैसे इन दिनों शहनाज गिल कई बॅालीवुड के बिग स्टार्स के पसंदीदा लिस्ट में हैं।

ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन को खास बनाने और इंडस्ट्री में अपनी एंट्री को वेलकम करने के लिए दिवाली 2022 पार्टी का आयोजन करने जा रही हैं। जाहिर सी बात है कि शहनाज की पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में सलमान खान का परिवार भी होगा। जी हां, शहनाज गिल बीते दिनों सलमान खान के परिवार के भी करीब हुई हैं।

कुछ समय पहले जब सलमान ने ईद पार्टी रखी थी तो वहां पर शहनाज गिल को बुलाया था। जहां पर पूरा खान परिवार मौजूद था। खास तौर पर यह माना जा रहा है कि भले ही देरी से लेकिन इस पार्टी में सलमान खान भी आयेंगे। सलमान खान और शहनाज गिल के बीच का प्यारा रिश्ता कई बार कैमरे के सामने देखा जा चुका है।

शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपना बॅालीवुड डेब्यू भी कर रही हैं। ऐसे में सलमान का आना इस पार्टी में तय माना जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार शहनाज गिल की यह दिवाली पार्टी शुक्रवार यानी कि आज या फिर शनिवार 22 अक्टूबर को हो सकती है। वहीं मेहमानों की लिस्ट की बात की जाए तो शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, करण जौहर, अरबाज खान के साथ टीवी की दुनिया के कई स्टार्स शहनाज गिल की इस बड़ी पार्टी का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह भी उम्मीद की जा रही है कि विकी कौशल भी इस पार्टी के मेहमान होंगे। हाल ही में रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शहनाज गिल ने विकी कौशल के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X