पटाखा जोड़ी Karan Kundrra- Tejasswi Prakash ने साथ में मनाई प्यार भरी दिवाली, फोटो VIRAL

बिग बॅास 15 की लोकप्रिय जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने दिवाली का सेलिब्रेशन एक साथ किया। इंटरनेट पर दोनों की दिवाली की तस्वीरें सामने आयी हैं। जहां प्यार में डूबे हुए करण और तेजस्वी दिवाली मना रहे हैं। आम दिनों के साथ त्योहार पर भी दोनों को साथ देखकर तेजरन के फैंस खुश हो गए हैं।
करण कुंद्रा ने दिवाली के मौके पर परिवार और प्यार दोनों को बराबर का समय दिया। करण ने अपने पिता एसपी कुंद्रा और तेजस्वी के साथ दिवाली का सेलिब्रेशन किया। करण ने अपने इस बेहद खास दिन की तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की हैं। दोनों इन तस्वीरों में फुलझड़ी जलाते हुए नजर आ रहे हैं।
करण ने दिवाली के मौके पर लाइट पिंक रंग का कुर्ता पहन रखा है। इसके साथ सफेद पायजामा। तेजस्वी ने मैचिंग पैंट के साथ ऑरेंज रंग का दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है। साथ ही झुमके के साथ तेजस्वी ने अपने इस दिवाली लुक को पूरी तरह से परफेक्ट बना लिया है। तेजरन के फैंस इन तस्वीरों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा है कि हमें इसी फोटो का इंतजार था। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर सभी बिग बॅास फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। आप भी देखिए तेजस्वी और करण की यह सबसे प्यारी फोटो। बता दें कि बिग बॅास में दोनों का रोमांस शुरू हुआ। शो खत्म होने के बाद अब दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। फैंस के बीच दोनों की जोड़ी सुपरहिट है।


Click it and Unblock the Notifications











