#PreWedding: दिव्यांका की इन तस्वीरों से हो जाएगा प्यार..

By Shivani Verma

टेलीविज़न की सुपरहिट और क्यूट जोड़ी इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में पूरी तरह से जुटी हुई है। दोनों कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते अपनी शादी में।

[अक्षरा जैसी.. या कपिल की पिंकी बुआ.... कैसा होगा एकता कपूर का DEBUT!]

शादी के इतने कम दिन बचे हैं और दोनों तैयारियों के साथ-साथ एक-दूसरे के साथ भी पूरा वक्त बित रहे हैं, और वो भी काफी रोमांटिक तरीके से। हाल ही में विवेक-दिव्यांका ने बेहद रोमांटिक फोटोशूट करवाया है जिसमें दिव्यांका ने व्हाइट गाउन पहना है और विवेक ने सूट।

Divyanka-Vivek

इसमें दिव्यांका सामने खड़ी है और विवेक घुटनों के बल उनके सामने बैठे हैं और फूलों का गुलदस्ता दिव्यांका को दे रहे हैं। इस तस्वीर में दिव्यांका किसी परी से कम नहीं लग रही। ऐसा लग रहा है मानों ये एक सपनों की दुनिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले दिव्यांका ने प्री-बाइडल फोटोशूट करवाया था जिसमें वो श्रीलंका की दुल्हन की तरह तैयार हुई थीं। इसमें भी दिव्यांका गज़ब की खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान इन्होंने व्हाइट ड्रेस के साथ गोल्डन जवैलरी पहनी थी जो इन पर खूब जच रही थी।

गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक 8 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन दोनों की शादी का सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। शादी दिव्यांका के होमटाउन भोपाल में होगी, जहां 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी होगी। दिव्‍यांका और विवेक अगस्‍त 2015 में पहली बार एकदूसरे से मिले थे।

उसी दौरान टीवी शो 'महाराणा प्रताप' के स्‍टार शरद मल्‍होत्रा से दिव्‍यांका का लंबे अफेयर के बाद ब्रेकअप हुआ था। दिव्‍यांका परेशान थी और उन्‍हें एक अच्‍छे दोस्‍त की जरूरत थी। ऐसे में विवेक उनके अच्‍छे दोस्‍त बन गये और दोनों एकदूसरे से मिलने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X