दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट, टूट गईं इस जगह की हड्डियां, पति ने रद्द किए सारे इवेंट्स!

टीवी की जानी मानी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पता चला है कि हसीना का एक्सीडेंट हो गया है। एक्ट्रेस के साथ दुर्घटना होने की खबर के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
इसकी जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर उनके और पति विवेक दहिया ने ही दी है। हालांकि उनको हालत कैसी है और ये सब कैसे हुआ इसको लेकर किसी तरह की ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है। पता चला है कि उनके हाथ की हड्डियां टूट गईं हैं।
इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके पैर में भी चोट आई है जिसमें प्लास्टर चढ़ा हुआ है। फिलहाल वो एडमिट हैं और इलाज चल रहा है। सोपबॉक्स पीआर टीम ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर लिखा था,
"हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली खबर आने तक स्थगित कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं।
उसके ठीक होने के बाद विवेक उसके साथ है। हम आपकी समझ और समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देते हैं। और दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने में हमारे साथ शामिल हों। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।''
फैंस कर रहे हैं कमेंट्स
इस पोस्ट के सामने आन के बाद लोगों के द्वारा एक्ट्रेस के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैँ। एक ने लिखा है, ''आशा है दिव्यांका ठीक हैं। कृपया संबंधित जानकारी साझा करें।'' एक ने लिखा, ''आप जल्दी स्वस्थ हो जाओ बस यही कामना है।'' एक ने लिखा, ''मुझे आशा है कि डीटी ठीक है.. उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' एक ने लिखा, ''भगवान सब ठीक कर देगा।'' इस तरह से लोग लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि दिव्यांका सही हैं। दिव्यांका टीवी का बहुत मशहूर चेहरा हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो किसी ना किसी प्रोजेक्ट के साथ धमाका करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications