#CountdownPICS: टीवी की फेवरिट दुल्हन.. रियल शादी के लिए तैयार!
ये हैं मौहब्बतें की इशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही विवेक दहिया के साथ सात फेरों के बंधन में बंधने वाली हैं। ये दोनों 8 जुलाई को भोपाल में शादी करेंगे। इन दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
[OMG...करन पटेल को जितेंद्र ने फटकारा...आखिर क्यों!]
पिछले दिनों मुंबई में दिव्यांका को अपनी शादी के लिए शॉपिंग करते देखा गया। इस दौरान दिव्यांका वेडिंग ड्रेस पसंद कर रही थीं। उन्हें मुंबई के सांताक्रूज में कल्कि फैशन स्टोर पर देखा गया जहां उन्होंने कई लहंगे ट्राई किए और उनमें से कुछ खरीदे भी। हालांकि दिव्यांका इनमें से कौन सा लहंगा पहनेंगी, ये बात उन्होंने फैन्स को सरप्राइज देने के लिए छिपाए रखा है।

दिव्यांका और विवेक की शादी से पहले 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी होगी। खबरों की मानें तो दिव्यांका के होमटाउन भोपाल में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
आपको बता दें कि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर ही हुई थी। 6 महीने की डेटिंग के बाद दोनों ने इसी साल 17 जनवरी को सगाई की थी। कपल का सोशल मीडिया अकाउंट एक-दूसरे की फोटोज से भरा हुआ है।
वहीं बता दें कि दिव्यांका इससे पहे नौ साल तक अभिनेता शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था। तब से ही को-एक्टर विवेक के साथ दिव्यांका के अफेयर की चर्चा पिछले काफी समय से थी।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











