आर्मी अफसर बनना चाहती थी ये हसीना, मज़ाक-मज़ाक में जीता ब्यूटी कॉन्टेस्ट, आज बनी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

कई बार अभिनेत्रियां एक्ट्रेस नहीं बल्कि अपने करियर में कुछ और बनने का सपना देखती हैं। लेकिन उनकी किस्मत उन्हें एक्ट्रेस बना देती है। आज हम आपको एक ऐसी ही टीवी की अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने आर्मी अफसर बनने का सपना देखा था। लेकिन अब वह टीवी इंडस्ट्री पर राज करती है। दरअसल हम बात कर रहे हैं ये है मोहब्बतें की इशिता भल्ला यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी की।
दिव्यांका त्रिपाठी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि एक हाईएस्ट पेड अभिनेत्री बन चुकी है। वह अपने हर एक शो के लिए अच्छी खासी फीस लेती है। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि एक्टिंग इंडस्ट्री में आने से पहले वह आर्मी अफसर बनना चाहती थी।
दिव्यांका त्रिपाठी ने इस बात का खुलासा खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि वह बचपन से ही आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थी और एक्टिंग के बारे में तो उन्होंने कभी सोचा नहीं था। लेकिन उनकी किस्मत उन्हें यहां तक ले आई। दरअसल अभिनेत्री की किस्मत एक ब्यूटी पेजेंट के चलते बदल गई थी।
दिव्यांका त्रिपाठी ने इस पर बात करते हुए बताया था कि उन्होंने अपने दोस्तों के कहने पर मजाक ही मजाक में भोपाल के एक बेटी पेजेंट में पार्टिसिपेट किया। वह हमेशा से खूबसूरत तो थी ही लेकिन काफी ज्यादा टैलेंटेड भी थी। उन्होंने इस पेजेंट को जीत लिया और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत बनू मैं तेरी दुल्हन सीरियल से की थी। हालांकि आपको बता दें कि उन्हें असल पहचान सीरियल ये है मोहब्बतें से मिली। इस सीरियल में उन्होंने इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। हालांकि इसके अलावा उन्होंने खाना खजाना और रामायण जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। वह रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications