एक बार फिर दिया दिव्यांका-विवेक ने फैंस को सरप्राइज़....PIC

By Shivani Verma

लीजिए..आपके लिए एक और नया फोटोशूट। अरे..दिव्यांका और विवेक का। दिव्यांका और विवेक ने एक बार फिर अपना फोटोशूट करवाया है जिसमें दोनों हमेशा की तरह बेहद प्यारे लग रहे हैं।

Divek

इस फोटोशूट में दिव्यांका ने व्हाइट गाउन पहना है जिसमें वो एक बार फिर किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। वहीं दूसरी ओर विवेक ने भी ब्ल्यू कलर का सूट पहना है जिसमें वो भी किसी प्रिंस चार्मिंग से कम नहीं लग रहे हैं।

आपको बता दें कि ये दोनों हमेशा ही नए-नए तरीके के फोटोशूट करवाकर अपने फैंस को सरप्राइज़ देते रहते हैं। इस बार इन दोनों ने ऐसा ही कुछ किया है। इन दोनों ने हाल ही में अपनी खुद ये वेडिंग ट्रैक भी बनवाया है और वो भी बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से। ये सॉन्ग इन दोनों ने प्रॉपर स्टुडियो में दिवेक वेडिंग के लिए कंपोज़ किया है।

वहीं इससे पहले दिव्यांका ने प्री-बाइडल फोटोशूट करवाया था जिसमें वो श्रीलंका की दुल्हन की तरह तैयार हुई थीं। इसमें भी दिव्यांका गज़ब की खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान इन्होंने व्हाइट ड्रेस के साथ गोल्डन जवैलरी पहनी थी जो इन पर खूब जच रही थी।

आपको बता दें कि इन दोनों की शादी 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका के होमटाउन में होगी। 7 जुलाई संगीत सेरेमनी होगी। वहीं शादी के बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले जाएंगे। ये दोनों अपनी शादी के लिए जितने एक्साइटेड हैं उतने ही एक्साइटेड इनके फैंस हैं।

दिव्‍यांका और विवेक अगस्‍त 2015 में पहली बार एकदूसरे से मिले थे। उसी दौरान टीवी शो 'महाराणा प्रताप' के स्‍टार शरद मल्‍होत्रा से दिव्‍यांका का लंबे अफेयर के बाद ब्रेकअप हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X