DIVEK वेडिंग...खुद की शादी में खुद का वेडिंग ट्रैक...अब आएगा मज़ा!

By Shivani Varma

दिव्यांका विवेक की शादी का इंतजार उनके सभी फैंस कर रहे हैं। सभी जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि ये दोनों शादी में कैसे लगेंगे। दुल्हन के रूप में दिव्यांका कैसी लगेंगी और दूल्हे के रूप में विवेक कैसे दिखेंगे, यही सब लोग जानने लिए उत्सुक हैं।

Divyanka-Vivek

ये कपल अपनी शादी से पहले अपने फैंस के साथ काफी फोटोज़ शेयर कर रहे हैं और सभी को अपना हर अपडेट दे रहे हैं। अपनी तस्वीरों और मीडिया से बातचीत के जरिए ये दोनों अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। इन दोनों के कई फैंस ने इनके लिए गिफ्ट्स भी भेजे हैं।

[दिव्यांका-विवेक का रिसेप्शन कार्ड..आपने देखा!]

हमने इन दोनों का प्री-वेडिंग फोटोशूट देखा था। अब इन दोनों ने एक और नई चीज़ की है और वो है 'वेडिंग साउंड ट्रैक' बनाना। जी हां..इन दोनों ने हाल ही में एक वेडिंग साउंड ट्रैक बनाया है।

[बस कुछ दिन और....फिर होगा टीवी के बेस्ट कपल का मिलन!]

इन दोनों ने अपनी खुद ये वेडिंग ट्रैक बनवाया है और वो भी बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से। ये सॉन्ग इन दोनों ने प्रॉपर स्टुडियो में दिवेक वेडिंग के लिए कंपोज़ किया है।

गौरतलब है कि दिव्‍यांका और विवेक अगस्‍त 2015 में पहली बार एकदूसरे से मिले थे। उसी दौरान टीवी शो 'महाराणा प्रताप' के स्‍टार शरद मल्‍होत्रा से दिव्‍यांका का लंबे अफेयर के बाद ब्रेकअप हुआ था। उस समय दिव्‍यांका परेशान थी और उन्‍हें एक अच्‍छे दोस्‍त की जरूरत थी। ऐसे में विवेक उनके अच्‍छे दोस्‍त बन गये और दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X