शादी के 9 साल बाद तलाक ले रहे दिव्यांका-विवेक, एक्टर ने गुस्से में दिया जवाब, बोले- हां, हो रहा है....

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya On Divorce Rumours

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya On Divorce Rumours: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि एक्टर विवेक दहिया के साथ में उनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले दोनों की तलाक की खबर सामने आई थी। अब हाल ही में इन खबरों को लेकर कपल ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बात की है।

दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती है। पिछले कुछ वक्त से खबर आई कि वह अपने पति विवेक दहिया से तलाक लेने जा रही हैं। अब हाल ही में इस कपल ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ दी है।

दरअसल आपको बता दे कि एक यूजर ने इस कपल की वीडियो पर तलाक को लेकर कमेंट किया था और इस पर विवेक दहिया ने सबको करारा जवाब दे दिया है। विवेक दहिया ने कहा कि "हां हो रहा है, लेकिन क्या जो तलाक लेने वाले होते हैं वह क्या साथ में यह सब करते हैं। साथ में खाना बनाते हैं?"

दिव्यांका त्रिपाठी भी इस पर आगे कहती है कि "पति डेंगू वाली पत्नी के कैलोरी के लिए चॉकलेट बना रहा है क्या तलाक लेते तो यह बनता?" विवेक दहिया ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "आप प्लीज हर चीज को सच मत माना करो। यह सब नंबर्स के लिए होता है और आप सब इतने भोले मत बनो।"

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने बेबी प्लैनिंग को लेकर इस दौरान बात की। विवेक ने कहा कि इसका जवाब "मेरे पास में नहीं है और यह तो ऊपर वाला ही जानता है।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस कपल ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी।

More from Filmibeat

Read more about: divyanka tripathi vivek dahiya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X