बस कुछ दिन और....फिर होगा टीवी के बेस्ट कपल का मिलन!
दिव्यांका और विवेक की शादी का इंतज़ार जितना इन दोनों को हैं उतना ही इंतज़ार उनके फैंस को भी है। ये शादी इस साल की मोस्ट अवेटेड शादी बन गई है। बस अब कुछ ही दिनों की बात है जल्द ही ये दोनों सात फेरों के बंधन में बंध जाएंगे। शादी का समय जितना पास आता जा रहा है उतना ही इन दोनों के लिए व्यस्तता भी बढ़ती जा रही है।

एक तरफ शादी तो दूसरी तरफ शूटिंग। दोनों को बैलेंस करना थोड़ा तो मुश्किल होगा ही। बता दें कि ये दोनों अपनी शादी की सारी अपडेट्स अपने फैंस के साथ लगातार शेयर करते जा रहे हैं। अपनी तस्वीरों और मीडिया से बातचीत के जरिए ये दोनों अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। इन दोनों के कई फैंस ने इनके लिए गिफ्ट्स भी भेजे हैं।
[#PreWedding: दिव्यांका की इन तस्वीरों से हो जाएगा प्यार..]
पिछले दिनों विवेक और दिव्यांका ने एक प्री-वेडिंग तस्वीर शेयर की थी जिसमें दिव्यांका ने व्हाइट ब्राइडल गाउन पहना था और विवेक ने सूट पहना था। इस तस्वीर में दोनों प्रिंस-प्रिंसेस से कम नहीं लग रहे थे।
इस बार भी इन दोनों ने अपनी कुछ तस्वीरें और शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भी ये दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। पिछले दिनों इन दोनों ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी।
आपको बता दें कि इन दोनों की शादी 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका के होमटाउन में होगी। 7 जुलाई संगीत सेरेमनी होगी। वहीं शादी के बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले जाएंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले दिव्यांका ने प्री-बाइडल फोटोशूट करवाया था जिसमें वो श्रीलंका की दुल्हन की तरह तैयार हुई थीं। इसमें भी दिव्यांका गज़ब की खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान इन्होंने व्हाइट ड्रेस के साथ गोल्डन जवैलरी पहनी थी जो इन पर खूब जच रही थी।


Click it and Unblock the Notifications