Divyanka Tripathi: दिव्यांका की प्रेग्रेंसी की खबरों को लेकर उनके पति विवेद दहिया ने तोड़ी चुप्पी, खुशखबरी!

Divyanka Tripathi: टीवी जगत के सबसे फेमस और क्यूट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया हमेशा ही खबरों में रहते हैं, दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में दिव्यांका की प्रेग्रेंसी की खबरों जब वायरल होने लगी तो उनके पति विवेक दाहिया ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और सच बताया। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं।
गौरतलब है कि, छोटे पर्दे के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को एक्ट्रेस के होमटाउन भोपाल में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को 7 साल होने जा रहे हैं और फैंस अब उन्हें पैरेंट्स बनते हुए देखना चाहते हैं।
अब पिछले काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दिव्यांका प्रेग्नेंट हैं। अब विवेक दहिया ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि हमारे साथ ऐसा क्यों होता रहता है। इंटरनेट पर कई बार इस तरह की खबरें आ चुकी हैं, लेकिन नहीं, हम प्रेग्नेंट नहीं हैं। जब भी ऐसा होगा, हम अपने फैंस को इस बारे में जरूर बताएंगे।"
यह प्रेग्रेंसी की खबरें तब शुरु हुई जब विवेक ने फिटनेस गोल्स के तहत 'तुम तुम चैलेंज' में हिस्सा लेते हुए एक छोटे से जूते वाला एक प्यारा वीडियो साझा किया था, तब फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि क्या विवेक और दिव्यांका अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि, विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की पहली मुलाकात टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जहां दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। कई सालों तक डेट करने के बाद कपल ने अपने प्यार को एक कदम आगे ले जाते हुए 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी कर ली थी। तब से कपल अपनी मैरिड लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

