Divyanka Tripathi Twins: जुड़वां बेटों को लेकर घर पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी, सास और मां ने उतारी नजर

Divyanka Tripathi Twins: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जुड़वां बेटों के माता-पिता बने हैं। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दिव्यांका अपने नन्हे बच्चों के साथ घर पहुंच गई हैं। इस दौरान परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Divyanka Tripathi Twins

जुड़वां बेटों को लेकर अस्पताल से निकले दिव्यांका-विवेक

26 मई को दिव्यांका त्रिपाठी ने सी-सेक्शन के जरिए जुड़वां बेटों को जन्म दिया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दिव्यांका और विवेक पहली बार अपने बच्चों के साथ नजर आए। दोनों अपने-अपने बेटे को गोद में लिए हुए थे। हालांकि उन्होंने अभी बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया।

विवेक दहिया का मजेदार जोक सुन हंस पड़े सब

अस्पताल के बाहर मौजूद पपाराजी से बात करते हुए विवेक दहिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, "हॉस्पिटल में एक ऑफर चल रहा था, एक के साथ एक फ्री। विवेक की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। सोशल मीडिया पर भी उनका यह मजेदार अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

गुब्बारों से सजी गाड़ियों में घर पहुंचे नए मेहमान

दिव्यांका और बच्चों को घर लाने के लिए परिवार खास तैयारी करके पहुंचा था। गाड़ियों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। परिवार की खुशी साफ नजर आ रही थी।

घर पहुंचते ही हुई आरती, उतारी गई नजर

घर पहुंचने के बाद दिव्यांका, बच्चों और विवेक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। दिव्यांका की मां और सास ने बच्चों की नजर उतारी और आरती की। इसके बाद पूरे परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पपाराजी को भी मिठाइयां खिलाई गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X