..................... Divyanka Tripathi To Sambhavna Seth TV Actresses Who Are Set To Embrace Motherhood In 2026 - Hindi Filmibeat

सालों के इंतजार के बाद घर में गूंजेंगी किलकारियां, 2026 में मां बनने जा रही हैं टीवी की ये फेमस हसीनाएं

TV Actresses Pregnant 2026: टीवी इंडस्ट्री में ऐसी काफी सारी हसीनाएं हैं जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी टीवी इंडस्ट्री की हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जो साल 2026 में मां बनने जा रही हैं। इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना से लेकर संभावना सेठ और दिव्यांका त्रिपाठी जैसी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।

TV Actresses Pregnant 2026

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने एक्टर विवेक दहिया के साथ में शादी की थी। लेकिन अब शादी के 10 साल बाद वह पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल ने मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों को भी शेयर किया। इस समय अभिनेत्री अपनी प्रेगनेंसी को इंजॉय कर रही है।

करिश्मा तन्ना

करिश्मा तन्ना टीवी इंडस्ट्री के जाने-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने काफी बेहतरीन काम किया। लेकिन अब 42 साल की उम्र में उन्होंने कुछ वक्त पहले अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया। पति वरुण बंगेरा के साथ वह अगस्त 2026 में पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। इस खबर को सुनने के बाद में फैन्स भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे।

संभावना सेठ

संभावना सेठ टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और उन्होंने मां बनने के लिए लंबा इंतजार किया है। कई बार तो उनके मिसकैरेज हो चुके हैं और उनके कई बार आईवीएफ भी फेल हो चुका है। लेकिन इस बार वह सरोगेसी की सहायता से मां बनने जा रही है। कुछ वक्त पहले उन्होंने पति अविनाश द्विवेदी के साथ में घोषणा की थी कि वह जल्दी माता-पिता बनने जा रहे हैं।

पूजा बनर्जी

टीवी पर माता पार्वती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने भी हाल ही में मां बनने को लेकर गुड न्यूज़ दी थी। पति कुणाल वर्मा के साथ वह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। 21 अप्रैल 2026 को उन्होंने यूट्यूब चैनल पर इस गुड न्यूज़ को फैंस के साथ में शेयर किया था। इससे पहले कपल का एक बेटा भी हो चुका है।

सुरभि ज्योति

सुरभि ज्योति टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी है और वह अपने पति सुमित सूरी के साथ में जल्दी ही पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। कपल ने फरवरी में पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया था कि वह जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X