छोटे शहर से आकर टीवी के इन सितारों ने गाढ़े झंडे, बने करोड़ों की संपत्ति के मालिक

TV Celebs Who Came From Small Town

TV Celebs Who Came From Small Town: मुंबई में लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए जाते हैं। कोई फिल्मों में तो कोई टीवी सीरियल्स में काम करने के लिए जाता है और कई बार उसे निराशा भी हासिल होती है। लेकिन मायानगरी में लोगों को सपने पूरे करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे पदों के सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने छोटे शहर से आकर इंडस्ट्री में नाम कमाया और आज करोड़ों के मालिक बन गए हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि 'साथ निभाना साथिया' सीरियल से उन्हें काफी पहचान मिली। अभिनेत्री असम के शिवसागर जिले के नाजिरा से ताल्लुक रखती हैं और कड़ी मेहनत के चलते आज वह अच्छा खासा नाम बन चुकी है।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से घर-घर में एक खास पहचान बनाई और आपको बता दें कि वह भोपाल के रहने वाली है। उन्होंने साल 2005 में मिस भोपाल का टाइटल भी अपने नाम किया था।

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना को उनके गुड लुक्स की वजह से काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और आपको बता दें कि वह उज्जैन के रहने वाले हैं। हालांकि उन्होंने इंडस्ट्री में आकर अपनी एक खास पहचान बनाई और आज के वक्त में सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है।

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने सीरियल 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभाकर एक अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल कर ली है। वैसे अभिनेत्री देहरादून के रहने वाले हैं और चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने अपना काम शुरू किया था।

रूबीना दिलैक

रूबीना दिलैक टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर नजर आती है। बता दे कि रुबीना हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली है।

शशांक व्यास

शशांक व्यास ने बालिका वधू से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई और बहुत कम लोग जानते हैं कि वह मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले हैं। बता दे कि आज के वक्त में वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X