शादी के सालों बाद भी टीवी की इन संस्कारी बहुओं की सूनी है गोद, मां बनना नहीं हो रहा नसीब

Tv Actresses Not Become Mother: शादी के बाद हर महिला के लिए मां बनना बहुत ही खूबसूरत है एहसास माना जाता है। लेकिन फिल्मी जगत में कई बार अभिनेत्रियां पहले अपने करियर पर फोकस करती हैं। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी ही बहुओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने पर्दे पर संस्कारी बहू का किरदार निभाया। लेकिन निजी जिंदगी में वह आज भी मां बनने को तरस रही है।
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। उन्होंने विवेक दहिया के साथ में शादी की। दोनों की शादी को 7 साल हो गए हैं। फैंस को उनके पैरंट्स बनने का बहुत बेसब्री से इंतजार है। लेकिन फिर भी इस कपल ने अभी तक फैंस को कोई गुड न्यूज़ नहीं सुनाई।
संभावना सेठ
संभावना सेठ ने भोजपुरी और टीवी पर काफी बेहतरीन काम किया है। वह यूट्यूब व्लॉगस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने साल 2016 में 7 साल छोटे अविनाश के साथ में शादी की। लेकिन वह मां बनने के लिए तरस रही है और इसके लिए उन्होंने तीन से चार बार आईवीएफ ट्रीटमेंट का भी सहारा लिया। लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाई।
सरगुम मेहता
सरगुन मेहता भी टीवी की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री की तरफ रुख किया है। 33 साल की एक्ट्रेस में साल 2013 में रवि दुबे से शादी की थी। दोनों की शादी को 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं और अभी तक उन्होंने कोई भी फैमिली प्लानिंग नहीं की है।
कविता कौशिक
कविता कौशिक कभी इस लिस्ट में नाम शुमार है और आपको बता दें कि 43 साल की उम्र में भी वह मां नहीं बन पाई। उन्होंने रोनित बिस्वास के साथ में साल 2017 में शादी की थी। अभी भी इस कपल का पैरंट्स बनने का कोई इरादा नहीं नजर आ रहा।
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे भी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और हाल ही में उन्हें बिग बॉस 17 में देखा गया। उन्होंने बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ में 2 साल पहले शादी की थी। लेकिन अभी तक उनका कोई फैमिली आगे बढ़ाने का इरादा नजर नहीं आ रहा।


Click it and Unblock the Notifications











