#Karva chauth..पहला व्रत..और दिव्यांका को मिलेगा स्पेशल गिफ्ट!
टेलिवीज़न की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो इस बार पहली बार अपने पति के लिए व्रत रख रही हैं। इन्हीं में से एक हैं दिव्यांका त्रिपाठी।
आज देशभर में करवाचौथ त्योहार की धूम मची हुई है। हर महिला अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखे हुए है। इतना खास त्योहार जब पूरा देश मना रहा है तो टेलिवीज़न स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। और खासतौर पर तब..जब ये इनका पहला करवाचौथ हो।
जी हां..टेलिवीज़न की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो इस बार पहली बार ्अपने पति के लिए व्रत रख रही हैं। इन एक्ट्रेसेस की नई नई शादी जो हुई है।
अब नई नई शादी बात छिड़ी है तो सबसे पहला नाम तो दिव्यांका त्रिपाठी का ही सामने आता है। हालांकि इनके अलावा भी बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी नई नई शादी हुई है। लेकिन दिव्यांका की शादी ग्रांड शादी थी।
जी हां..दिव्यांका भी इस बार अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं। इनकी शादी इसी साल 8 जुलाई को हुई थी। इनकी शादी वाकई में भूली नहीं जा सकती।
इसके बाद नंबर आता है आइटम गर्ल संभावना सेठ का। संभावना ने भी दिव्यांका की शादी के कुछ ही दिनों बाद इसी साल जुलाई में शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











