इश्क़ में हर हद पार कर बैठी थी 'ये हैं मोहब्बतें' की इशिता, ऐसे लोगों से करने लगीं थी मुलाक़ात

Divyanka Tripathi

दिव्यंका त्रिपाठी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हैं और आपको बता दें कि उनके अदाकारी भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है. दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के शो 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से की थी. इस शो के दौरान उन्होंने शरद मल्होत्रा के साथ में लीड किरदार निभाया था. शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए. यहां तक कि दोनों के प्यार के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में होने लगे. लेकिन 8 साल के बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

प्यार को पाने के लिए हद से गुजर गई दिव्यंका त्रिपाठी

दिव्यंका त्रिपाठी अपने इस ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर पा रही थी. उन्होंने इस बात का खुलासा खुद राजीव खंडेलवाल के चैट शो 'जज्बात' में किया. उन्होंने यहां तक बताया कि अपने प्यार को पाने के चक्कर में उन्होंने तंत्र-मंत्र तक का सहारा लेने के लिए भी तैयार थी. दिव्यंका त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि शरद और उनका ब्रेकअप होगा. एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "शरद जब मुझे इग्नोर करने लगे तो वह मुझसे बात नहीं करते थे. जिस वजह से मैं अंधविश्वास की तरफ जाने लगी थी. मैंने उसको पाने के लिए काफी कुछ किया."

दिव्यंका त्रिपाठी ने अंधविश्वास का लिया सहारा

दिव्यंका त्रिपाठी ने इसी के आगे इंटरव्यू में बताया कि "इस लेवल तक पहुंच गई थी कि मैं अजीबो गरीब लोगों से मिलने लग गई थी. मैं उनसे ऐसी बातें करने लगी थी कि सच में उस पर किसी ने कुछ कर दिया है. 8 साल के बाद में ऐसा कैसे हो सकता है. लेकिन एक ऐसा वक्त आ गया जब मैंने यह कहा कि जब किसी का प्यार पाने के लिए इतना सब करना पड़ जाए तो यह है प्यार हो सकता है. इस से अच्छा है कि अकेले जिंदगी गुजारो. मैंने सब कुछ बंद कर दिया. कुछ टाइम के बाद में मैं समझ गई. अंधविश्वास बहुत बुरी चीज है और कभी इसमें फंसना नहीं चाहिए." जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब दिव्यंका त्रिपाठी ने विवेक दहिया के साथ में शादी कर ली है और एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं.

Read more about: divyanka tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X