शादी के तुरंत बाद इशिता का हुआ ये हाल...लेकिन फैंस के लिए गुड न्यूज़!
दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए ये एक गुड न्यूज़ है। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने शादी के बाद एक बार फिर शूटिंग शुरू कर दी है। दिव्यांका रविवार को शादी के बाद पहली बार अपने सीरियल ये हैं मौहब्बतें के सेट पर दिखाई दीं जहां पूरी टीम ने उनका बहुत अच्छे से स्वागत किया।

आपको बता दें कि सीरियल ये हैं मौहब्बतें के सेट के पहले दिन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें इशिता काफी घबराई और सहमी सी नज़र आ रही हैं। इस सीरियल में कुछ दिनों पहले बदमाशों ने इशिता को किडनैप कर बोरी में बांधकर रखा था जिसे बाद में कुछ अजनबी महिलाओं ने उन्हें छुड़ाया। शूटिंग के पहले दिन की यह फोटो खुद दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
देखें दिव्यांका-विवेक का चंडीगढ़ वेडिंग रिसेप्शन...PICS
आपको बता दें कि दिव्यांका-विवेक ने 8 जुलाई को भोपाल में सात फेरे लिए थे। इसके बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले गए, जहां उनके लिए वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था। उस दौरान दिव्यांका ने मरून कलर का लहंगा पहना था जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद प्यारी दिख रही थी। शादी का रिसेप्शन 10 जुलाई को हुआ था। इसके बाद इन्होंने 14 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें काफी सारे सेलेब्रिटी पहुंचे थे, और सभी ने जमकर मस्ती भी की थी।
तो वहीं वेडिंग में दिव्यांका और विवेक के फैमिली मेंबर्स, चुनिंदा रिलेटिव्स और फ्रेंड्स पहुंचे थे। सेलेब्स में सिर्फ ये हैं मोहब्बतें की स्टारकास्ट शामिल रही। इन दोनों ने फिलहाल अपने बिज़ी शेड्यूल के कारण अपने हनीमून प्लान को टाल दिया है।


Click it and Unblock the Notifications