Divyanka Tripathi Delivery Vlog: सांस नहीं आ रही थी, जुड़वां बच्चों के जन्म से पहले ऐसी हो गई हालत
Divyanka Tripathi Twins Delivery Vlog: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दिव्यांका ने हाल ही में जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और टीवी सितारों ने दोनों को खूब बधाइयां दीं।

डिलीवरी से पहले थीं परेशान
दिव्यांका ने अपने नए व्लॉग में बताया कि डिलीवरी से पहले वह काफी नर्वस थीं। उन्होंने कहा कि वह चाहती थीं कि बच्चों के आने से पहले घर पूरी तरह तैयार हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि परिवार के साथ होने से उन्हें काफी सहारा मिला।
शरीर पर हो गए थे रैशेज
वीडियो में दिव्यांका ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें खुजली और रैशेज की दिक्कत हो रही थी। उन्होंने अपने हाथों और शरीर के निशान भी दिखाए। उनकी मां ने उन्हें समझाया कि बच्चे के जन्म के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी। वहीं विवेक दहिया भी काफी एक्साइटेड नजर आए। उन्होंने मजाक में कहा कि वह बच्चों के लिए गाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं ताकि उन्हें अच्छे-अच्छे गाने सुना सकें।
अस्पताल जाने से पहले हुई रस्में
हॉस्पिटल जाने से पहले घर में परिवार वालों ने दोनों की नजर उतारी। दिव्यांका ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और फिर अस्पताल के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उनके हाथ में आइसक्रीम की कटोरी भी नजर आई।
व्हीलचेयर पर बैठने से किया मना
अस्पताल पहुंचते ही दिव्यांका ने भगवान से मां और बच्चों की अच्छी सेहत की दुआ मांगी। उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठने से भी मना कर दिया। अस्पताल का कमरा खूबसूरती से सजाया गया था, जिसे देखकर वह काफी खुश हुईं।
अल्ट्रासाउंड के दौरान भावुक हुए विवेक
अल्ट्रासाउंड के समय दोनों काफी इमोशनल दिखे। बच्चों की हलचल देखकर विवेक भावुक हो गए। वहीं दिव्यांका ने कहा कि वह अंदर से काफी घबराई हुई थीं और जब तक बच्चे सुरक्षित दुनिया में नहीं आ जाते, तब तक मन शांत नहीं होता। इसके साथ ही दिव्यांका ने ये भी बताया कि उन्हें वहां सीधे लेटकर सांस नहीं आ रही थी।
सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
मंगलवार को दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर जुड़वां बेटों के जन्म की खबर शेयर की। दोनों ने बच्चों की प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि अब उनकी जिंदगी पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई है। वहीं विवेक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मेरे करण-अर्जुन आ गए हैं।"


Click it and Unblock the Notifications