दिव्यांका को आया गुस्सा...Ex ब्वॉयफ्रेंड ने संभाली बात..हो रही तारीफ ही तारीफ!
टेलिवीज़न की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पिछले काफी समय से लाइमलाइट में रही हैं। पहले अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से हुए ब्रेकअप के लिए सुर्खियों में रही फिर उसके बाद विवेक दहिया के साथ उनकी ग्रैंड शादी के लिए मीडिया में काफी जगह मिली। बहरहाल, इन दिनों दिव्यांका और विवेक एक हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

लेकिन एक बार फिर दिव्यांका त्रिपाठी सुर्खियों में आ गई हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को शादी के बाद मेसेज किया है। दरअसल, दिव्यांका के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ लोग उनकी तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।
इन पोस्टों में दिव्यांका के उनके एक्स बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप की बातें की जा रही थीं। दिव्यांका ने शरद मल्होत्रा को मेसेज किया कि वह पब्लिक नोट पर अपने फैन्स को कहें कि वे इस तरह इमेज को नुकसान न पहुंचाएं। शरद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा कि जब मुझे मिसेज दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने टेक्स्ट मेसेज किया कि मेरे कुछ फैन्स उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके परिवार के लिए अभद्र भाषा में बात कर रहे हैं तो मुझे निराशा हुई।
शरद ने लिखा कि एक ओर ओलिंपिक में हमारे देश की लड़कियां गर्व और खुशी की प्रतीक बन रही हैं, वहीं कुछ लोगो ऐसे भी हैं जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते। शरद ने लिखा कि जैसे कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने मुझे पब्लिक नोट देने को कहा, इसलिए मैं यहां पर आपसे विनती करता हूं कि सभी महिलाओं की इज्जत करिए और हमारी प्राइवेसी की भी, हम दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं।
मिल गया 43 साल की कोरियोग्राफर को अपना Love..कर रही हैं इन्हें डेट!
मैं उन्हें एक अच्छी शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही, मैं यह भी जानता हूं कि मेरे सच्चे फैन्स उनकी इमेज को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। इसी के बाद हाल ही में शरद की गर्लफ्रेंड ने शरद इस पर पोस्ट किया है कि शरद ने जो किया इस पर उन्हें गर्व है।


Click it and Unblock the Notifications



