स्टार परिवार में 'ईशिता' करेंगी कुछ डिफरेंट.. जो किसी ने न सोचा होगा!
[टेलीविजन] स्टार परिवार एवार्ड्स 2015 की तैयारियों जोर शोर से चल रही हैं। सभी एक्टर- एक्टेस अपने अपने परर्फोमेंस को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन इस पूरे भागमभाग में कोई सबसे ज्यादा खुश है तो वह हैं 'ये है मोहब्बतें' की ईशिता, यानि की दिव्यांका त्रिपाठी।
शो में तो उनके पैर को कहानी का हिस्सा बना लिया गया और दिव्यांका के अनुसार ही कहानी आगे बढ़ रही है। लेकिन स्टार परिवार को लेकर दिव्यांका काफी परेशान थी कि वो इस साल यहां परर्फोम नहीं कर पाएंगे।
लेकिन जहां हिम्मत होती है, वहां कोई भी आपका रास्ता नहीं रोक सकता। जी हां, दर्शकों के प्यार की खातिर दिव्यांका एवार्ड फंक्शन में एक दमदार डांस करने वाली हैं। दिव्यांका ने चैनल और कोरियोग्राफर्स से स्पेशल रिक्वेस्ट की है कि वे एक व्हीलचेयर डांस तैयार करवाएं।
Do You Know: मिस इंडिया रह चुकीं हैं 'ये हैं मोहब्बतें' की यह एक्ट्रेस!
इस डांस के लिए दिव्यांका ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है और वे काफी उत्साहित हैं। दिव्यांका ने एक बयान में कहा, 'शुरुआत में यह जानकर मैं बेहद उदास हो गई थी कि स्टार परिवार के 15 साल पूरे होने की खुशी में हिस्सा नहीं ले पाउंगी। लेकिन अब मैं फंक्शन को लेकर बेहद उत्साहित हूं।'
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications












