'आपको डायरेक्टर के साथ’, जब इस हसीना से कर डाली ऐसी गंदी डिमांड, बोलीं- मुझे धमकी मिली कि...
Divyanka Tripathi Casting Couch: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वैसे तो वह कई सारे प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी है लेकिन सीरियल ये है मोहब्बतें से उन्होंने काफी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपने शुरुआती करियर में काफी स्ट्रगल किया है। एक बार उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह कास्टिंग काउच का सामना कर चुके हैं और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकी भरे फोन कॉल्स आने लगे।

जब दिव्यांका त्रिपाठी को निर्देशक का आया था ऑफर
बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की थी। तब उन्होंने बताया था कि "जब आप एक शो खत्म करते हो तो उसके बाद एक बार फिर से आपका संघर्ष शुरू हो जाता है। एक वक्त ऐसा भी आया था जब मेरे पास में पैसे नहीं थे, बिल और EMI जैसे भुगतान करने थे। मुझ पर बहुत दबाव था और फिर एक ऑफर आया। मुझे कहा गया कि आपको इस निर्देशक के साथ रहना पड़ेगा और आपको एक बड़ा ब्रेक मिल जाएगा। लेकिन मैंने इस ऑफर को तुरंत रिजेक्ट कर दिया था।"
दिव्यांका त्रिपाठी को मिली थी करियर खराब कर देने की धमकी
दिव्यांका त्रिपाठी ने खुलासा किया था कि #MeToo चैंपियन से पहले उनके साथ में यह सब हुआ था और उन्हें इस तरीके के लोगों द्वारा करियर खराब कर देने की धमकी भी मिल रही थी। अभिनेत्री ने बताया कि इस तरीके के ऑफर देने वाले लोग आपको इस तरह से मनाते हैं और आपको लालच देते हैं कि अगर ऐसा नहीं करोगे तो आप पीछे रह जाओगे।
धमकियों पर हंसती थी दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी ने इस पर बात करते हुए बताया कि वह कई बार तो ऐसी धमकी भी देने लग जाते हैं कि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो हम आपका करियर बर्बाद कर देंगे। लेकिन अभिनेत्री इस तरीके की छोटी-मोटी धमकियों पर हंसती थी और उनका यह भी कहना था कि उनकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी और उन्हें उस आधार पर ही काम मिलेगा।
दिव्यांका त्रिपाठी के शोज
जैसा कि हमने आपको बताया कि दिव्यांका त्रिपाठी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो ये है मोहब्बतें से मिली थी। लेकिन इसके अलावा वह अपने पति और अभिनेता विवेक दहिया के साथ में रियलिटी शो नच बलिए 8 में भी नजर आई थी। जिसकी वह विनर भी बनी। इसके बाद खतरों के खिलाड़ी 11 में भी वह रनर अप रह चुकी हैं। अभी के वक्त में वह अपनी प्रेगनेंसी इंजॉय कर रही है और जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications