'मेरी इंग्लिश अच्छी नहीं है...', जब Divyanka Tripathi ने Vivek Dahiya से पहली मीटिंग में ही बोल दिया था झूठ

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Love Story: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि वह अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। ये हैं मोहब्बतें सीरियल में इशिता का किरदार निभा कर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी और आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ही को एक्टर विवेक दहिया के साथ में शादी की। हाल ही में हिंदी रश के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने विवेक के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया। दिव्यंका ने बताया कि पहली मुलाकात में उन्होंने विवेक से झूठ बोला था।
दिव्यांका त्रिपाठी इस पर बात करते हुए कहती है कि "विवेक और मैं शादी के लिए ही मिले थे। हमारे को एक्टर ने पहली बार सेट पर हमारी मुलाकात करवाई थी। उन्होंने मुझसे कहा कि आप दोनों की पर्सनैलिटी मैच करती है तो आप दोनों शादी का क्यों नहीं सोचते हैं। लेकिन मैं सोच रही थी कि यह बंदा मुझसे शादी क्यों करना चाहता है।"
दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "इसलिए मैं विवेक के सामने सवाल कर रही थी कि आप क्यों मुझसे शादी करना चाहोगे। मेरी इंग्लिश ठीक नहीं है। मैं जल्दी मोटी हो जाती हूं। मेरे में ऐसा क्या है। मैं विवेक से पहले ही मीटिंग में ऐसे 10-15 सवाल कर लिए थे। पहली बार कोई लड़का किसी लड़की से मिलने जाता है तो वह शादी का नहीं सोच कर जाता।"
एक्ट्रेस ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "हर एक लड़का यही सोचता है कि ठीक है पहली मीटिंग है देखेंगे, सोचेंगे बात करेंगे। वो सोच रहे थे कि यह तो सीधे शादी की बात कर रही है। इसीलिए पहले उनको थोड़ा सा यह डरावना लगा। लेकिन फिर उनको कुछ अच्छा भी लगा। उनको लगा कि यह लड़की ईमानदार है।"


Click it and Unblock the Notifications











