दिव्यांका त्रिपाठी पति के साथ लौटीं भारत, इटली में हुई लूटपाट को लेकर कही ये बड़ी बात

divyanka

Divyanka Tripathi returned to India: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भारत लौट आए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वह कैजुअल कपड़े पहने हाथ में सामना उठाए नजर आ रही हैं। उन्हे देखते ही पैपराजी और फैन्स की भीड़ लग गई। पैपराजी ने उनसे कई सवाल किए और उनसे पूछा कि ऐसा कैसे हो गया था कि आपका पासपोर्ट चोरी हो गया।

पैपराजी को दिया ये जवाब
इस पर दिव्यांका कहती हैं कि घर आकर सुकून ही मिलता है। बस मैं घर आने का इंतजार नहीं कर पा रही थी। हम दुआ कर रहे थे कि जल्दी से घर पहुंच जाएं। इसके बाद पैपराजी ने लूटपाट के बारे में और भी जानने की कोशिश की इस पर दिव्यांका कहती हैं कि यार बहुत लंबी कहानी है। 2 मिनट में नहीं हो पाएगा इसपर लंबी गुफ्तगू करेंगे। फिलहाल तो वीडियो में साफ दिख रहा है कि दिव्यांका भारत आकर बेहद खुश हैं।

इमरजेंसी सर्टिफिकेट के जरिए आईं भारत
आपको बता दें कि दिव्यांका फ्लोरेंस, इटली वेकेशन मनाने गई थीं। जहां उनका पासपोर्ट और 10 लाख रुपये कार के अंदर से चोरी हो गए थे। दरअसल चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उनका जरूरी सामान चुरा लिया था। वह एक होटल की भी तलाश में थीं। वह विदेश में मदद मांग रही थीं और बस चाह रही थीं कि कैसे भी वह अब भारत आ जाएं।

जिसके बाद उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की थी। जिसमें वह इमरजेंसी सर्टिफिकेट कपड़ी नजर आ रही थीं। दोनों ने ही इस तस्वीर को शेयर किया था और लिखा था 'जल्द ही हम भारत आ रहे हैं। हम आप सभी के प्यार और सहयोग के लिए तहे दिल से शुक्रिया कहते हैं। इंडियन एम्बेसी को तहे दिन से शुक्रिया जिनकी वजह से भारत आना मुमकिन हो पा रहा है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X