'आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनतीं', यूजर के इस सवाल पर दिव्यांका त्रिपाठी ने लगाई क्लास!
अक्सर देखा जाता है कि सितारों को सोशल मीडिया पर किसी ना किसी कारण ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ सितारे है जो कि चुपचाप उनकी बातें सुनते हैं तो वहीं कुछ सितारे तपाक से जवाब देते हुए इन यूजर्स का मुंह बंद कर देते हैँ। इस समय ऐसा ही कुछ टीवी की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने किया है। दरअसल इस समय दिव्यांका क्राइम पेट्रोल होस्ट कर रहीं हैं और इसी को लेकर एक यूजर ने उनपर कमेंट किया था।
दरअसल इस यूजर का कहना था कि शो होस्टिंग के दौरान आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं? इसके बाद दिव्यांका को गुस्सा आ गया और उन्होने यूजर को जवाब दे डाला। दरअसल इस यूजर ने लिखा था कि..

'क्राइम पेट्रोल शो में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं?' इसके बाद दिव्यांका ने लिखा कि.. 'ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डालें।

दिव्यांका ने लिखा
कृपया खुद की और अपने आस-पास की लड़कों की नियत सुधारें, ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाये। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।'

जवाब काफी पसंद किया जा रहा है
दिव्यांका का ये जवाब काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। अक्सर देखा है कि वो बेबाकी से अपनी बात कहती हैं।

संकीर्ण मानसिकता
ऐसा अक्सर देखा जाता है कि कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोग औरतों और लड़कियों के पहनावे पर अक्सर उंगली उठाते हैं जबकि खुद वो इससे बाज नहीं आते हैं कि औरतों का सम्मान करना चाहिए।

यूजर का नाम
इस यूजर का नाम घनश्याम शर्मा है। बात करें दिव्यांका की तो टीवी का काफी बड़ा नाम हैं और शानदार सीरियल्स का हिस्सा रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











