PICS: इतनी खूबसूरत हैं ये टीवी एक्ट्रेस.. नजर नहीं हटेगी!
मशहूर सीरियल ये हैं मौहब्बतें की इशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी की खूबसूरती को बयां करने के लिए यूं तो किन्हीं अल्फाज़ों की ज़रूरत नहीं है। उनकी खबसूरती उन्हें देखते ही बयां हो जाती है।
[दीया और बाती हम : सूरज का सपना टूटेगा...नहीं नहीं..संध्या है ना..!!!]
हाल ही में दिव्यांका ने एक प्री-ब्राइडल शूट करवाया है जिसमें वो श्रीलंका की दुल्हन की तरह तैयार हुई हैं। दिव्यांका ने अपनी इस शूट की तस्वीरें अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर की हैं। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि दिव्यांका ने सिल्वर कलर के आउटफिट के साथ गोल्डन कलर की ज्वैलरी पहनी हैं।

इसमें दिव्यांका काफी खूबसूरत नज़र आ रही है। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी की शादी का इंतज़ार सभी बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। दिव्यांका जल्द ही विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इनकी शादी 8 जुलाई को है।
आपको बता दें कि हाल ही में दिव्यांका ने एक प्री-वेडिंग पार्टी भी रखी थी। जिसमें उनके कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। इस पार्टी में विवेक भी मौजूद थे। दोनों पार्टी में काफी खुश नज़र आ रहे थे।
वहीं इन दोनों की शादी 8 जुलाई को भोपाल में होगी। 7 जुलाई को संगीत पार्टी और 14 जुलाई को दोनों मुंबई में इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को रिसेप्शन पार्टी भी देंगे। शादी के दिन दिव्यांका लाल रंग का लहंगा पहनेगी तो वहीं विवेक शेरवानी में नज़र आएंगे।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications