'मैं उनके रास्ते का रोड़ा हूं...', Divyanka Tripathi ने पति विवेक को लेकर कही थी ये बात, बोलीं- वो मेरी परछाई..

Divyanka Tripathi On Her Husband Vivek Dahiya Career: दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना हाथ आजमा रही है। लेकिन करियर से ज्यादा बहाने जी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने एक्टर विवेक दहिया के साथ में शादी रचाई।
दिव्यांका और विवेक की मुलाकात 'ये है मोहब्बतें' शो के सेट पर ही हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने बहुत ही धूमधाम के साथ 8 जुलाई 2016 में शादी कर ली थी और आज वह एक हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। अक्सर कपल को साथ में स्पॉट भी किया जाता है।
लेकिन आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले दिव्यांका त्रिपाठी ने हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान अपने पति विवेक दहिया के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की थी। यहां पर एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया था कि वह ऐसा सोचने लग गई थी कि वह अपने पति विवेक के करियर का रोड़ा बन गई है।
इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने इस पर बात करते हुए कहा कि मुझे कई बार ऐसा लगता है कि "मैं अपने पति विवेक के लिए उनके रास्ते का रोड़ा बन चुकी हूं। हम कहीं भी साथ में जाते हैं तो बहुत बार तो ऐसा लगता है कि लोग सिर्फ मुझे ही देख रहे हैं और एक बंदा साथ में खड़ा हुआ है वह नजरअंदाज हो जाता है"
दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे कहा कि "विवेक अकेले ही इंडस्ट्री में आए थे और उनकी भी एक अलग पहचान है। अगर मैं इसको एक पत्नी की तरह देखती हूं तो यह मेरे लिए काफी दुख की बात है। वह कई सारे टीवी शोस और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। लेकिन जब भी हम साथ में होते हैं तो वह सिर्फ मेरी परछाई बनकर रह जाते हैं।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे यही नहीं समझ में आता है कि आजकल लोगों में इंसानियत क्यों नहीं है और किसी के संघर्ष को सही तरीके से देखना चाहिए। उसकी तारीफ करनी चाहिए।" हालांकि एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि अब उन दोनों को ही ट्रोलिंग से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications











