शुरू हो चुके हैं दीवाली धमाके...देखिए सेलेब्स की पार्टी
टीवी स्टार्स के बीच दीवाली सेलिब्रेशन शुरू हो गया है।जिसकी तस्वीरें दिव्यंका त्रिपाठी और मौनी रॉय समेत का स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की।
हर जगह दिवाली की धूम मची हुई है ऐसे में हमारे टीवी स्टार्स कैसे पीछे रह सकतें हैं। हाल ही में ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस इशिता उर्फ़ दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने दोस्तों के लिए प्री-दीवाली सेलिब्रेशन की पार्टी आयोजित की जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की।
इसी के साथ बीते गुरुवार रात म्यूजिकल जोड़ी मीत ब्रदर्स की ओर से भी प्री दिवाली सेलिब्रेशन की पार्टी आयोजित की गयी। मीत ब्रदर्स की पार्टी में टीवी शो 'नागिन' के लीड स्टार्स मोनी रॉय और अर्जुन बिजलानी के अलावा संजीदा शेख, आमिर अली, करिश्मा तन्ना समेत अन्य टीवी सेलेब्स भी नजर आये।


Click it and Unblock the Notifications