..................... divyanka tripathi marriage is most famous marriage of tv - Hindi Filmibeat

Divek wedding : एक ऐसी शादी जिसने सुपरस्टार से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरी!

By Shivani Verma

टेलीविज़न इंडस्ट्री में इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी की शादी खबरें छाई हुई हैं। हमने दिव्यांका की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें देखी हैं जिसमें दिव्यांका ने पीले रंग का लहंगा और साड़ी पहनी हुई है। इन तस्वीरों में दिव्यांका हमशा की तरह ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

आपको बता दें कि जिस तरह से दिव्यांका त्रिपाठी की शादी कवर हो रही है उस तरह से आज तक किसी भी इंडियन सेलिब्रिटी की शादी कवर नहीं हुई है। इन दोनों की हर एक्टिविटी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शादी से पहले इतने सारे फोटोशूट शायद किसी सेलिब्रिटी का न हुआ हो खासतौर पर इस अंदाज़ में।

Divek

[दिव्यांका ने रचाई मेहंदी..हाथों में क्या बनवाया..देखें PICS]

पिछले दिनों इन दोनों के काफी सारे फोटोशूट सामने आए हैं जिसे न सिर्फ उनके फैंस ने काफी पसंद किया बल्कि सोशल मीडिया के साथ-साथ मीडिया की सुर्खियों में रहा। पिछले दिनों ऐसा कोई नहीं होगा जिस दिन इनकी खबरें सामने न आई हों।

वो चाहे इनका रोमांटिक फोटोशूट हो या इनका वेडिंग ट्रैक। ये दोनों हमेशा ही किसी न किसी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अब सुर्खियों में रहना तो बनता ही है ये टेलीविज़न की सबसे क्यूट और सबसे चहेती जोड़ी जो बन गई है।

आपको बता दें कि हाल ही में हल्दी की रस्म के बाद दिव्यांका ने मेहंदी की रस्म पूरी की है। मेहंदी के दौरान दिव्यांका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी है। और साथ ही आप तस्वीरों में उनकी मेहंदी भी देख पाएंगे। दिव्यांका के एक हाथ में जहां मेहंदी से उनकी तस्वीर बनाई गई है तो वहीं दूसरी ओर दूसरे हाथ में विवेक की तस्वीर बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X