धारावाहिकों में वापसी का इंतजार था : दिव्यांका

'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से लोकप्रिय हुई इस अभिनेत्री ने कहा, "जब मुझे इस कार्यक्रम और बालाजी के बारे में सुनने को मिला तो इसे करने के लिए तैयार होना ही था।"
'मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबाद वाले' में हास्य किरदार कर चुकीं दिव्यांका ने कहा, "धारावाहिकों में लौटने का बेसब्री से इंतजार था। मैं कुछ जुदा और नयी चीज के इंतजार में थी।"
दिव्यांका ने कहा कि इस कार्यक्रम में वह तमिल बोलेंगी, लेकिन शब्दावली के बिना।
'ये है मोहब्बतें' मंजू कपूर के उपन्यास 'कस्टडी' पर आधारित है।
'ये है मोहब्बतें' 3 दिसंबर से स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होगा। इसमें करन पटेल भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications