Divyanka Tripathi: पति की हरकत देखकर हैरान रह गईं दिव्यांका त्रिपाठी, पास आईं तो मामला निकला कुछ और...

Divyanka Tripathi Husband Vivek Dahiya Prank

Divyanka Tripathi Husband Vivek Dahiya Prank: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, वो इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से तो दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार अपनी जगह बना रखी है। दिव्यांका की हर पोस्ट पर उनके फैंस खूब भर-भरकर अपना प्यार लुटाते रहते हैं, उनके साथ अक्सर एक्ट्रेस के पति यानी विवेक दहिया भी साथ नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की लगती है और इस जोड़ी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों का मजाकिया अंदाज नजर आ रहा है, जिस पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विवेक ने दिव्यांका को बनाया बेवकूफ
दिव्यांका और विवेक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विवेक पानी के साथ थोड़ी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तभी दिव्यांका वहां गुस्से में आती हैं, लेकिन वो जैसे ही पास आती हैं तो वो असली नजारा देखकर हैरान रह जाती हैं। आपको बता दें कि दिव्यांका को लगता है कि विवेक खुले में शौच कर रहे हैं लेकिन जब वो पास आती हैं तो उन्हें एहसास होता है कि वो पानी का पाइप लेकर पानी फैला रहे होते हैं। हालांकि, इस वीडियो को देखकर कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता, फिर भी दिव्यांका ऐसे रिएक्शन दे रही हैं। कुछ घंटो में ही इस वीडियो को हजारों लाइक्स मिल गए हैं।

दिव्यांका और विवेक की शादी
दिव्यांका और विवेक की बात करें तो दोनों टीवी जगत के खूबसूरत कपल में से एक माने जाते हैं। दिव्यांका ने बहुत ही धूमधाम से 8 जुलाई 2016 को विवेक दहिया से पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इस साल दोनों की शादी को सात साल होने वाले हैं और अभी तक ये जोड़ा माता-पिता नहीं बना है। आपको बता दें, दोनों की मुलाकात 'ये है मोहब्बतें' सीरियल के सेट पर हुई। पहले दोनों दोस्त बने और फिर बाद में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ हमेशा-हमेशा के लिए थाम लिया। दोनों की जिंदगी काफी खुशहाल बीत रही है और दोनों आए दिन अपने रील्स से लोगों का मनोरंजन करती रहते हैं।

Read more about: divyanka tripathi vivek dahiya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X