..................... Divyanka Tripathi fails to get limelight at sister in law wedding bride was too stunning - Hindi Filmibeat

ननद की शादी में लाइमलाइट चुराने में फेल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दुल्हनिया के आगे फिकी पड़ी चमक

Divyanka tripathi

Divyanka Tripathi Photos: टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने बेहद धूमधाम के साथ अपनी ननद को विदा किया है। दिव्यांका ने अपनी ननद की शादी की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि इंटरनेट पर छाई हुई हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स सभी दिव्यांका और उनके परिवार को बधाईयां दे रहे हैं। शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा, 'बारातियों का स्वागत'।

तस्वीरों में दिव्यांका भाभी होने के नाते जिम्मेदारियां निभाती और खूब मस्ती करती दिखाई भी दे रही हैं। तस्वीरों में वो अपनी ननद रिया दहिया के पति का स्वागत करते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह शादी में डांस और मस्ती करते हुए दिख रही हैं। तस्वीरों की बात करें तो पहली में दिव्यांका त्रिपाठी होने वाले जमाई राजा का स्वागत करती हुई दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह भाभी का फर्ज निभाती दिख रही हैं। वहीं चौथी में दिव्यांका पति के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं।

हालांकि आपको बता दें कि नेटिजंस का कहना है कि दिव्यांका इतनी खूबसूरती के बाद भी इस शादी में सारी लाइमलाइट चुराने में फेल रही हैं और दुल्हनिया बनी ननद उनसे भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस का लुक देखकर लिखा, यह लुक मुझे इशिता भल्ला की याद दिलाता है। दूसरे यूजर ने लिखा, ओएमजी नजर ना लग जाए इस प्यारी फैमिली को। सब बहुत सुंदर लग रहे हैं। खासकर दिवेक। वहीं फैंस ने हार्टी इमोजी की इस पोस्ट पर बहार कर दी है।

बता दें, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को 21 मार्च को एक शक्तिशाली भूकंप का अनुभव करने के दौरान अपनी एक्साइटमेट वाली वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा झेलना पड़ा था। भूकंप पर बनाए इस वीडियो को कारण दिव्यांका को खूब आलोचनाओ का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X