जब इस हसीना से रोल के बदले साथ में सोने का मांगा फेवर, एक्ट्रेस बोलीं- बात ना मानो तो करियर बर्बाद...

Divyanka Tripathi Casting Couch: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने वैसे तो काफी सारे शोज में काम किया है। लेकिन उनका असल पहचान सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से मिली थी। सीरियल में करण पटेल के साथ में उन्होंने लीड किरदार निभाया था और इशिता भल्ला के किरदार में उन्हें काफी पसंद भी किया गया था।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी भी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी है और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया था। इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी करियर की शुरुआत की थी तो वह काफी ज्यादा भोली थी।
इसी के चलते दिव्यांका त्रिपाठी को सिर्फ सही और गलत की अपनी समझ पर भरोसा करना था। लेकिन इस बात का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और बहन को दिया। अभिनेत्री ने अपने संघर्षों के दोनों को याद किया और बॉलीवुड बबल के साथ में बातचीत के दौरान अपनेएक्सपीरियंस को भी शेयर किया।
दरअसल यह तब की बात है जब दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत की थी और उनके पास में कुछ खास काम नहीं था। इसी दौरान उन्हें एक निर्देशक के साथ में सोने के लिए कहा गया था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि "आप चार्ज करते हैं। आपको एक शो खत्म करना होता है और फिर आपका संघर्ष एक बार फिर से शुरू हो जाता है। मेरे साथ में भी कुछ ऐसा ही हुआ।"
दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे बताया कि "एक वक्त था जब मेरे पास में पैसे नहीं थे। मुझे अपने बल से लेकर emi का भी भुगतान करना पड़ता था। मुझ पर बहुत दबाव था और फिर एक ऑफर आया। मुझे कहा गया कि आपको इस डायरेक्टर के साथ में सोना पड़ेगा और आपको एक बड़ा ब्रेक मिल जाएगा।"
एक्ट्रेस ने कहा कि "जो भी लोग इस तरीके के ऑफर्स देते हैं वह आपको इसी तरह लुभाते हैं। वह कहते हैं कि बाकी सब लोग भी ऐसा कर रहे हैं। ये #MeToo मूवमेंट से पहले की ही बात है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि आप अगर उनके साथ में नहीं जाते हैं तो वह आपका करियर बर्बाद करने की धमकी भी देने लगते हैं।"
दिव्यांका त्रिपाठी ने इस बात का खुलासा किया कि एक प्रोडक्शन असिस्टेंट की सलाह उन्होंने नहीं मानी और इसके बाद में वह बदला लेने आ गया था। उसने एक्ट्रेस के बारे में फर्जी खबरें फैलाना शुरू कर दिया। जिस की अभिनेत्री की प्रतिष्ठा पर इंडस्ट्री में असर पड़े क्योंकि उन पर अनप्रोफेशनल का टैग लगा था। साथ ही एक्ट्रेस के साथ में काम करना मुश्किल बता दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications